Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

मंत्री सुमित गोदारा ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण, बोले- आजादी के बाद पहली बार हो रहा हैं खालों का नवीनीकरण

rk
1 month ago
मंत्री सुमित गोदारा ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण, बोले- आजादी के बाद पहली बार हो रहा हैं खालों का नवीनीकरण


खुलासा न्यूज,बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार कंवरसेन लिफ्ट के क्षतिग्रस्त खालों के नवीनीकरण के लिए 185 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इससे लूणकरणसर क्षेत्र के 28 हजार किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। 


 गोदारा ने बुधवार को लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास के दौरान यह बात कही। उन्होंने महाजन के चक 3 आरबीएम, 172 एल, 172 आर, 196 आर में खालों के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस कार्य पर 6 करोड़ 82 लाख रुपये व्यय होंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि खाले नवीनीकृत होने से पानी की छीजत रुकेगी और अंतिम छोर तक बैठे किसान को पर्याप्त पानी मिलेगा। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता का पूर्ण ध्यान रखने के निर्देश दिए तथा अधिकारियों को कहा कि वे कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करें। 

 

गांव-गांव पहुंच रहे ग्राम रथ, किसानों को मिल रही योजनाओं की जानकारी
इस दौरान महाजन में ग्राम विकास चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान खाद्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पहल पर 23 से 25 मई तक जयपुर में होने वाले ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम) के प्रचार-प्रसार और ग्रामीण क्षेत्रों की योजनाओं से जुड़ी जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए ग्राम रथ अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ग्राम विकास चौपाल आयोजित करते हुए संबंधित गांव की समस्याओं और आवश्यकताओं को समझने और इनके समाधान का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक ग्रामीण इनमें भागीदारी निभाएं एवं इनका भरपूर लाभ लें। उन्होंने मिठडिय़ा में ग्राम रथ का निरीक्षण भी किया तथा कला जत्थों के माध्यम से किए जा रहे प्रचार कार्य को देखा। 

 

आमजन को समर्पित किए विकास कार्य
इससे पहले मंत्री गोदारा अर्जुनसर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 15 लाख रुपए की लागत से तैयार दो टीन शेड, मिठडिय़ा में 55 लाख रुपये की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र का तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 10 लाख रुपए की लागत से तैयार दो कक्षा-कक्षों का लोकार्पण किया। उन्होंने साबनिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्याऊ एवं 10 लाख रुपए की लागत के अन्य विकास कार्य, पांच लाख रुपए की लागत से तैयार बस स्टैंड, 35 लाख के ग्राम पंचायत भवन तथा 7.84 लाख के आंगनबाड़ी केंद्र भवन का लोकार्पण किया। ढाणी छिपलाई के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्याऊ व 10 लाख रुपए के अन्य विकास कार्य, पांच लाख के एक कक्षा-कक्ष का, 3 लाख के शौचालय निर्माण 20 लाख की लागत के दो कक्षा-कक्षों का शिलान्यास किया। रानीसर से रामबाग तक 66.50 लाख रुपए की लागत से तैयार 2 किलोमीटर सड़क का लोकार्पण किया। 

 

पहली बार बदला गांवों का स्वरूप
इस दौरान आयोजित सभाओं के दौरान खाद्य मंत्री ने राज्य सरकार द्वारा गत ढाई वर्षों में करवाए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पहली बार गांव-गांव में विकास कार्य हो रहे हैं, जिससे गांवों का स्वरूप बदल गया है। अब प्रत्येक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाएं मुहैया हुई हैं। इससे आमजन का जीवन स्तर सुधरा है। उन्होंने कहा कि सभी स्वीकृत कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करें। इस दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। श्री गोदारा ने कहा कि स्कूलों और स्वास्थ्य केन्द्रों में सुविधाएं बढ़ी हैं। सड़क तंत्र एवं पेयजल-विद्युत आपूर्ति सुदृढ़ हुई है। डबल इंजन सरकार अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को मुख्यधारा से जोडऩे के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।


 
इस दौरान पूर्व विधायक बलवीर लूथरा, कानाराम गोदारा,  कैलाश सारस्वत,  सावन पुरोहित, राजू दास स्वामी, राहुल पारीक, राजाराम झोरड़, अमराराम सियाग, मीरा देवी,  छगन लाल सियाग, नेतराम गोदारा, पप्पू राम मेघवाल,  पार्वती शिला, मुरारी बेनीवाल, राधेश्याम भादू, प्रमोद सिंह, भानी सिंह, सुंदर गर, किशन लाल सारण, रामस्वरूप मेघवाल, रामप्रताप गर्वा,रामचंद्र पुरोहित, सुखराम छींपा, महावीर भादू, मदन बेराइच, कालू राम घायल आदि मौजूद रहे।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: