Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: स्कूल से घर लौट रहे नाबालिग पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों से की मारपीट का आरोप

5 months ago
बीकानेर: स्कूल से घर लौट रहे नाबालिग पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों से की मारपीट का आरोप

बीकानेर: स्कूल से घर लौट रहे नाबालिग पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों से की मारपीट का आरोप 

खुलासा न्यूज़। श्रीकोलायत थाना क्षेत्र में स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे एक नाबालिग छात्र पर रास्ता रोककर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में नाबालिग के सिर, मुंह और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में परिवादी शरीफ अली पुत्र फकरुद्दीन, निवासी झझु ने कोलायत थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

रिपोर्ट के अनुसार घटना 21 जनवरी 2026 की है। परिवादी का नाबालिग पुत्र स्कूल से छुट्टी के बाद करीब चार बजे अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। जैसे ही वह सेवगों के मोहल्ले की गली में पहुंचा, वहां पहले से घात लगाए बैठे तीन-चार युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि तनवीर राठी, खुशाल राठी, यश राठी, मनु राठी सहित एक अन्य युवक ने मिलकर नाबालिग पर हमला किया। बताया गया कि यश राठी स्कूटी से उतरकर हाथ में लाठी लेकर आया और जान से मारने की नीयत से नाबालिग के सिर पर वार किया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। मुंह पर लाठी लगने से उसके दांत टूट गए, जबकि अन्य आरोपियों ने भी मिलकर उसके साथ जमकर मारपीट की।

हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल नाबालिग किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल लेकर गए, जहां उसका उपचार किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS #bikaner #KHULASAONLINE #Breaking News
Share: