विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने पुगल व छतरगढ़ में पंचायतीराज चुनाव के सम्बन्ध में पंचायत समिति की ली बैठके
खुलासा न्यूज,बीकानेर। खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल के मुख्य अतिथि में आज पुगल के अम्बेडकर नगर में भाजपा मण्डल पुगल व आईजीएनपी गैस्टहास छतरगढ़ में भाजपा मण्डल छतरगढ़ की बैठक मण्डल अध्यक्षो की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें भाजपा मण्डल पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता व बुथ अध्यक्ष सहित प्रमुख लोग शामिल हुए। बैठक में आगामी पंचायतीराज चुनाव के सम्बन्ध विस्तार से चर्चा हुई।
पंचायत समिति वार्ड वार प्रभारियों व संयोजक की नियुक्ति हुई।
खाजुवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने कहा आगामी पंचायतीराज चुनाव में पुगल खाजूवाला व छतरगढ़ पंचायत समितियों में भाजपा का बोर्ड बनना तय है हमने खाजूवाला नगरपालिका चुनाव में भाजपा का पुर्ण बहुमत से बोर्ड बनाया है अब खाजूवाला की जनता आगामी पंचायतीराज चुनाव में खाजुवाला विधानसभा की पुगल खाजूवाला व छतरगढ़ पंचायत समितियों में भाजपा का बोर्ड पुर्ण बहुमत से बोर्ड बनायेगी।
विधायक डॉ मेघवाल ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार व राज्य में भजनलाल सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं व नितियों से आम आदमी का भला हुआ है जनता को राहत मिली है अब अब त्रिपल इंजन की सरकार बनने से जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास को गति मिलेगी
बैठक में पुगल मण्डल अध्यक्ष डुगररामसेन, छतरगढ़ मण्डल अध्यक्ष मुकेश शर्मा देवीलाल मेघवाल, व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजाराम सहु, पुगल सरपंच सिध्दार्थ सिंह भाटी पुर्व सरपंच प्रभु सिंह राठौड़ नरेंद्र सारण मनीराम ज्याणी मांगे खा सुभान खा शब्बीर खा प्रभु सिंह भाटी विमल पारीक विरेन्द्र सिंह लीलकी सुरेन्द्र सिंह इन्द्र ओझा सहित प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ