Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

विधायक जेठानंद व्यास निभा रहे अपना वादा : सर्व समाज की 114 कन्याओं को देंगे ग्यारह-ग्यारह हजार रुपए

1 month ago
विधायक जेठानंद व्यास निभा रहे अपना वादा : सर्व समाज की 114 कन्याओं को देंगे ग्यारह-ग्यारह हजार रुपए

विधायक जेठानंद व्यास निभा रहे अपना वादा : सर्व समाज की 114 कन्याओं को देंगे ग्यारह-ग्यारह हजार रुपए

’पुष्करणा भवन में 22 फरवरी को दोपहर सवा एक बजे होगा कार्यक्रम’

बीकानेर, 20 फरवरी। दस फरवरी को आयोजित पुष्करणा ब्राह्मण समाज के सामूहिक विवाह के दौरान विधायक जेठानंद व्यास की ओर से की गई घोषणा साकार होने जा रही है। विधायक व्यास ने पुष्करणा ओलंपिक के दौरान यह घोषणा की थी कि वह अपने माता-पिता के नाम से गठित एक जनकल्याण ट्रस्ट के माध्यम से पुष्करणा ओलंपिक 10 फरवरी को शादी करने वाली सर्व हिंदू समाज की समस्त कन्याओं को ग्यारह-ग्यारह हजार रुपए शगुन के रूप में देंगे। इस घोषणा के बाद ही सावे में सहयोग देने वालों की तादाद बढ़ गई थी। अब 22 फरवरी को इस राशि का वितरण किया जाएगा। 

’पुष्करणा भवन में 22 फरवरी को होगा कार्यक्रम’

ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल किशोर व्यास ने बताया कि विधायक जेठानंद व्यास की पहल पर शिवकुमार मोहन प्यारी जन कल्याण ट्रस्ट की ओर से कुल 114 कन्याओं को दोपहर 1ः15 बजे से होने वाले कार्यक्रम में ग्यारह-ग्यारह हजार रुपए शगुन के रूप में दिए जाएंगे। पुष्करणा ओलंपिक में शादी करने वाली कन्याओं ने अपना पंजीयन पहले करवा दिया था। उसके आधार पर अब लिस्ट तैयार हो गई है।
उन्होंने बताया कि पुष्करणा ओलंपिक 10 फरवरी को आयोजित हुआ था। इसमें पुष्करणा ब्राह्मण समाज की  94 कन्याओं ने फेरे लिए थे। इसके अलावा अन्य ब्राह्मण वर्ग से 5, माली समाज की 2, सोनी समाज की 2, स्वामी समाज की एक, रावत समाज की एक, रैगर समाज की एक, सुथार समाज की 2, वाल्मीकी समाज की 2 कन्याओं सहित राजपूत व कुम्हार समाज की एक-एक कन्या की शादी हुई थी। इन लोगो ने 10 फरवरी तक विधायक सेवा केंद्र में अपना पंजीयन करवाया था। कुल 114 कन्याओं का पंजीयन हुआ था इन सभी को अब 22 फरवरी को राशि का भुगतान किया जाएगा। ओलंपिक सावे के दौरान विधायक जेठानंद व्यास ने शहरी क्षेत्र में कई नवाचार करवाए। इनमें 10 फरवरी को विवाह बंधन में बंधने वाली बेटियों के लिए ’कन्यावळ’ करके बेटियों के प्रति सम्मान के भाव दर्शाए। शहरी क्षेत्र में सफाई, लाइटिंग और सजावट के मामले में भी इस बार जेठानंद ने अतिरिक्त सक्रियता दिखाई।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: