रेलवे फाटक की समस्या का जल्द हो समाधान, डीआरएम से मिले विधायक जेठानंद व्यास
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल से मुलाकात की। उन्होंने कोटगेट रेलवे फाटकों की समस्या के समाधान के लिए रेलवे द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली और कहा कि यह कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से किया जाए। इस दौरान उन्होंने केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से भी दूरभाष पर वार्ता की और रेलवे की योजना के अनुसार अंडर ब्रिज निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। साथ ही विभिन्न संभावित तकनीकी कमियों के बारे में बताया।
विधायक ने कहा कि रेलवे द्वारा शहरी क्षेत्र से आने वाले बरसाती पानी के सुनियोजित बहाव की संभावना पर कार्य किया जाए। इसका प्रभावी डायवर्जन हो, इसका प्लान बनाया जाए। साथ ही कोटगेट क्षेत्र के व्यापारियों को परेशानी न हो, इसका ध्यान रखा जाए। इसके मद्देनजर ऐसी योजना बनाए, जो कि स्थानीय व्यापार को प्रभावित नहीं करें। उन्होंने कहा कि रेलवे द्वारा जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से समन्वय रखते हुए कार्य किया जाए। विधायक ने कहा कि कोटगेट रेलवे फाटक के बार-बार बंद होने के कारण आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इसका समस्या का समाधान केन्द्र और राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में है। इसके मद्देनजर रेलवे विभाग द्वारा सभी आवश्यक औपचारिकताएं भी अविलम्ब की जाएं तथा अंडर ब्रिज निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जाए।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ