Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

विधायक प्रोजेक्ट का किया शिलान्यास, जलभराव की समस्या से मिलेगा छुटकारा

rk
4 weeks ago
विधायक प्रोजेक्ट का किया शिलान्यास, जलभराव की समस्या से मिलेगा छुटकारा

खुलासा न्यूज,बीकानेर।  राज्य सरकार की बजट घोषणा संख्या 22.09.00 (वर्ष 2024-25) के तहत बीकानेर शहर में विभिन्न स्थानों पर होने वाले जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के उद्देश्य से सुजानदेसर में बनने वाले 12 एमएलडी एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) निर्माण कार्य का शनिवार को शिलान्यास किया गया। करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र विधायक जेठानंद व्यास ने किया।


इस अवसर पर विधायक व्यास ने कहा कि शहर में बरसाती पानी की समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि 59.18 करोड़ रुपये की लागत से गंदे पानी के ट्रीटमेंट एवं समाधान की योजना पर काम किया जा रहा है। इसमें 30 करोड़ रुपये की लागत से एसटीपी प्लांट स्थापित किया जा रहा है, जिससे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव और सीवेज समस्या में राहत मिलेगी। वहीं करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से खुदखुदा आश्रम नाला निर्माण कार्य भी करवाया जाएगा, जिससे आमजन को बरसात के दौरान होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। विधायक व्यास ने बताया कि लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से चांदमल बाग क्षेत्र सहित विभिन्न इलाकों में गंदे पानी की निकासी के कार्य किए जाएंगे।


विधायक व्यास ने कहा कि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक बड़ी योजना पर भी कार्य किया जा रहा है। इस योजना के तहत शहर के गंदे पानी को ट्रीट कर उपयोग के लिए उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य किया जाएगा, जिससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और सभी को लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि बीकानेर शहर के विकास एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है तथा चरणबद्ध तरीके से विभिन्न विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

 


इस दौरान अधीक्षण अभियंता चिराग गोयल, अधिशासी अभियंता पवन बंसल, पूर्व उपमहापौर राजेंद्र पंवार, कौशल शर्मा, दीपक पारीक, किशन चौधरी जोगेंद्र शर्मा, जेपी व्यास, चोरुलाल सुथार, तरुण स्वामी, प्रेम गहलोत, दिनेश चौहान, विशाल गोलछा, चंद्र प्रकाश गहलोत, नंदकिशोर गहलोत रामदयाल पंचारिया, शिव गहलोत, मुरली पंवार, जयप्रकाश गहलोत, महेश गुप्ता, लालचंद गहलोत, केवल चंद, गोपी किशन, प्रेम कुमार, हीरालाल तेजी, राजू गहलोत और जयदयाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: