Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बीकानेर: खेत में घुसकर महिलाओं से मारपीट व छेड़छाड़, 30-35 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

2 weeks ago
बीकानेर: खेत में घुसकर महिलाओं से मारपीट व छेड़छाड़, 30-35 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर: खेत में घुसकर महिलाओं से मारपीट व छेड़छाड़, 30-35 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
 
खुलासा ऑनलाइन। बीकानेर जिले के छतरगढ़ थाना क्षेत्र में खेत में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट और अभद्रता करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित पक्ष की ओर से कई नामजद आरोपियों सहित 30-35 अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार 1 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे पीड़ित युवक अपने खेत में सरसों की कटाई के लिए गया हुआ था। आरोप है कि उसी दौरान रविंद्र, इमीचंद, बलराम, संजय, रामनिवास, हीराराम, जीतेन्द्र सहित कई लोग एकत्रित होकर उसके प्लॉट में घुस आए और वहां बने कच्चे कमरों को गिरा दिया।
 
जब पीड़ित पक्ष ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने महिलाओं के साथ मारपीट और अभद्रता की। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि एक महिला के साथ हाथापाई करते हुए छेड़छाड़ भी की गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। परिवादी ने अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला किया, मकान को नुकसान पहुंचाया और पूरे परिवार को डराने-धमकाने का प्रयास किया। घटना के बाद से परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मारपीट, घर में घुसकर नुकसान पहुंचाने, छेड़छाड़ और आपराधिक धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: