Khulasa Online
ravindera
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

प्रदेश में मानसून की विदाई, बढ़ी गर्मी, बीकानेर में भी चढ़ा तापमान

Bansal
7 hours ago
प्रदेश में मानसून की विदाई, बढ़ी गर्मी, बीकानेर में भी चढ़ा तापमान
प्रदेश में मानसून की विदाई, बढ़ी गर्मी, बीकानेर में भी चढ़ा तापमान
 
बीकानेर। राजस्थान में करीब तीन दिन की देरी के बाद मानसून शनिवार को पूरी तरह विदा हो गया। इस मानसूनी सीजन में प्रदेश में सामान्य से करीब 22 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई। मानसून की विदाई के साथ ही अब राज्य में गर्मी का असर बढ़ने लगा है। पिलानी में शनिवार को दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को आसमान साफ रहा और सुबह से ही तेज धूप देखने को मिली।
 
बीकानेर में भी बढ़ी गर्मी
मानसून की विदाई के बाद बीकानेर में गर्मी का असर तेज होने लगा है। दिन में धूप के कारण तापमान बढ़ा है, वहीं रात के तापमान में भी मामूली बढ़ोतरी हुई है। इसके चलते रात के समय पहले की तुलना में ठंडक कुछ कम महसूस हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बीकानेर में आगामी दिनों में आसमान मुख्यतः साफ रहने तथा अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री तक रहने की संभावना जताई गई है। 
 
जयपुर में 40 डिग्री तापमान
जयपुर में शनिवार को दिनभर तेज धूप रही और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात में न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
 
अगले एक सप्ताह कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क और आसमान साफ रहने की संभावना है। तापमान में फिलहाल बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 30 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। यानी मानसून की विदाई के साथ अब राजस्थान में गर्मी का दौर फिर तेज होने लगा है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: