Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

91 लाख से अधिक पेंशनर्स को मिलेगा सीधा लाभ, पढ़ें ये खबर

3 weeks ago
91 लाख से अधिक पेंशनर्स को मिलेगा सीधा लाभ, पढ़ें ये खबर

91 लाख से अधिक पेंशनर्स को मिलेगा सीधा लाभ, पढ़ें ये खबर 

जयपुर। राज्य के बुजुर्गों, दिव्यांगों और जरूरतमंदों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने विधानसभा में घोषणा करते हुए बताया कि प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि को बढ़ाकर अब 1300 रुपए प्रतिमाह कर दिया गया है। सरकार ने पिछले दो वर्षों में चरणबद्ध तरीके से यह बढ़ोतरी की है, जिससे लाखों परिवारों को सीधा आर्थिक सहारा मिलेगा। मंत्री ने जानकारी दी कि वर्ष 2024 में पेंशन 1000 से बढ़ाकर 1150 रुपए, वर्ष 2025 में 1250 रुपए और अब 2026 में 1300 रुपए प्रतिमाह कर दी गई है। 

उन्होंने स्पष्ट किया कि पेंशनधारकों का कोई बकाया लंबित नहीं है और प्रत्येक माह समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है। सरकार का कहना है कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। वर्तमान में प्रदेश के 91 लाख से अधिक पेंशनर्स को इस योजना का लाभ मिल रहा है। यह निर्णय बुजुर्गों और कमजोर वर्गों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: