खुलासा न्यूज,बीकानेर। घरेलू विवाद के चलते माँ और दो बेटियों द्वारा जहर खाने की खबर सामने आयी है। घटना चुरू के सरदारशहर तहसील के डालमाणा गांव में गुरुवार सुबह की है। जहां पर घरेलू विवाद के बाद एक मां और 2 बेटियों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगडऩे पर परिवार उन्हें डीबी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। मां और बड़ी बेटी (17) को मेडिकल आईसीयू में, जबकि छोटी बेटी (15) को पीडियाट्रिक वार्ड में शिफ्ट किया गया है।
अस्पताल चौकी से एएसआई सुरेश कुमार ने परिवार से घटना की जानकारी ली।
महिला के पति वेल्डिंग का काम करते हैं। वह अपनी बेटियों के साथ खेत में काम करने आई थी। यहीं घरेलू विवाद के बाद तीनों ने जहरीला पदार्थ खाया। खेत में हलचल नहीं दिखने पर पड़ोसी ने तीनों को देखा, जहां जहरीले पदार्थ की बदबू आ रही थी। उसने परिवार को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। पुलिस जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ