Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बैंक में करोड़ों के फ्रॉड, स्टाफ द्वारा बिना अनुमति करोड़ों के ट्रांसक्शन्स करने के आरोप, जांच की मांग

rk
1 month ago
बैंक में करोड़ों के फ्रॉड, स्टाफ द्वारा बिना अनुमति करोड़ों के ट्रांसक्शन्स करने के आरोप, जांच की मांग
बैंक में करोड़ों के फ्रॉड, स्टाफ द्वारा बिना अनुमति करोड़ों के ट्रांसक्शन्स करने के आरोप, जांच की मांग 
 
खुलासा ऑनलाइन। नोखा क्षेत्र में केनरा बैंक शाखा में सामने आए करोड़ों रुपये के कथित फ्रॉड को लेकर व्यापारियों में रोष व्याप्त है। सोमवार को परचून व्यापार मंडल के अध्यक्ष बजरंग पानेचा के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक व्यापारी बैंक पहुंचे और अधिकारियों से मिलकर मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि बैंक स्टाफ द्वारा खाताधारकों के खातों में बिना अनुमति करोड़ों रुपये के लेनदेन किए गए, जिससे लोगों में भय और चिंता का माहौल है और उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है। इस संबंध में बेंगलुरू और जयपुर स्थित बैंक कार्यालयों को भी पत्र भेजकर कर्मचारियों की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं। व्यापारियों का कहना है कि खातों में गड़बड़ी के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है, इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही या मिलीभगत सामने आती है तो सभी जिम्मेदारों पर कठोर कदम उठाए जाएं, ताकि आमजन का बैंकिंग प्रणाली पर विश्वास बना रह सके। इस दौरान देवकिशन चांडक सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: