Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

निगम आयुक्त पहुंचे वल्लभ गार्डन, नाले का किया निरीक्षण, जल्द ही मिलेगी राहत

Bansal
6 hours ago
निगम आयुक्त पहुंचे वल्लभ गार्डन, नाले का किया निरीक्षण, जल्द ही मिलेगी राहत


निगम आयुक्त पहुंचे वल्लभ गार्डन, नाले का किया निरीक्षण, जल्द ही मिलेगी राहत
बीकानेर।  बीकानेर के वल्लभ गार्डन और सुदर्शना नगर क्षेत्र में गंदे नाले के ओवरफ्लो की समस्या को लेकर नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलानीचामी शुक्रवार को मौके पर पहुंचे। वार्ड नंबर 8 के पार्षद भगवान सिंह मेड़तिया की ओर से समस्या की जानकारी देने के बाद निगम आयुक्त ने अधिकारियों की टीम के साथ नाले का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्या के समाधान के लिए जल्द एस्टीमेट तैयार कर पेश करने के निर्देश दिए।
गुरुवार को पार्षदों ने उठाई थी समस्या
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को उपमहापौर सहित पार्षदों ने शहर की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और वार्डों की विभिन्न समस्याओं को लेकर निगम आयुक्त को अवगत कराया था। इसी दौरान वार्ड नंबर 8 के पार्षद भगवान सिंह मेड़तिया ने वल्लभ गार्डन क्षेत्र में गंदे नाले के ओवरफ्लो की समस्या उठाई। इसके बाद शुक्रवार शाम करीब 5 बजे निगम आयुक्त सहित अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची।
बिना बारिश भी घरों के सामने फैल जाता है गंदा पानी
क्षेत्रवासियों के अनुसार, वल्लभ गार्डन का गंदा नाला लंबे समय से परेशानी का कारण बना हुआ है। बारिश के दौरान नाला ओवरफ्लो होने के साथ सामान्य दिनों में भी कई बार गंदा पानी बाहर आकर आसपास के घरों के सामने फैल जाता है। इससे क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैलती है और लोगों को परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने गंदे पानी से बीमारियों की आशंका भी जताई है। नाले की स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोग इसे मिनी सूरसागर तक कहने लगे हैं।
संस्कार स्कूल से चिराग होटल तक पैदल किया निरीक्षण
निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलानीचामी, एडिशनल चीफ पवन बंसल, जेईएन गोपाल चौधरी और टेक्नोक्राफ्ट कंपनी के सीईओ सहित निगम की टीम संस्कार स्कूल के पास पहुंची। यहां से अधिकारियों ने क्षेत्र की महिलाओं और स्थानीय निवासियों के साथ पैदल चलते हुए चिराग होटल तक गंदे नाले का निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों ने नाले से जुड़ी समस्याओं और लंबे समय से हो रही परेशानियों के बारे में अधिकारियों को जानकारी दी।
जल्द एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश
निरीक्षण के बाद निगम आयुक्त ने एडिशनल चीफ पवन बंसल और तकनीकी अधिकारियों को जल्द एस्टीमेट तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही पार्षद भगवान सिंह मेड़तिया को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
100 से 150 लोग हुए शामिल
नाले की समस्या को लेकर हुए निरीक्षण के दौरान वल्लभ गार्डन और सुदर्शना नगर क्षेत्र के करीब 100 से 150 लोग मौजूद रहे। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। इस दौरान अनिल सिंह, पवन सिंह, अरुण सोलंकी, विजय सिंह राठौड़, नर्सिंग सेवक, सुब्रत पांडे, संतोष शर्मा, गरिमा तनेजा, जग्गी हर्ष, रमेश छींपा, विक्रम सिंह और छतर सिंह सहित क्षेत्र के कई निवासी उपस्थित रहे।
स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि निगम अधिकारियों के निरीक्षण और एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश के बाद लंबे समय से चली आ रही गंदे नाले की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: