Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पालिका चुनाव: दोपहर 3 बजे तक 6 नगर पालिकाओं में बंपर मतदान, देशनोक सबसे आगे

Bansal
1 week ago
पालिका चुनाव: दोपहर 3 बजे तक 6 नगर पालिकाओं में बंपर मतदान, देशनोक सबसे आगे

पालिका चुनाव: दोपहर 3 बजे तक 6 नगर पालिकाओं में बंपर मतदान, देशनोक सबसे आगे

बीकानेर। जिले की 6 नगर पालिकाओं श्रीडूंगरगढ़, खाजूवाला, लूणकरणसर, देशनोक, नापासर और नोखा में शुक्रवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक देशनोक में सबसे ज्यादा 74.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि नापासर में 62.02 प्रतिशत मतदान हुआ, जो छहों निकायों में सबसे कम है। इसी समय तक लूणकरणसर में 71.78 प्रतिशत, नोखा में 66.59 प्रतिशत, खाजूवाला में 66.26 प्रतिशत और श्रीडूंगरगढ़ में 64.25 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

वहीं, खाजूवाला के पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के मध्य भाग स्थित वार्ड संख्या 5 के मतदान बूथ पर कांग्रेस प्रत्याशी और एक मतदाता के बीच विवाद हो गया। मतदाता ने प्रत्याशी पर धमकाने का आरोप लगाया। विवाद बढ़ने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए कानून-व्यवस्था कायम करवाई। जिले के सभी छह निकायों में मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: