महिला से प्रेम संबंध के चलते हत्या का आरोप, तालाब में मिला था युवक का शव
महिला से प्रेम संबंध के चलते हत्या का आरोप, तालाब में मिला था युवक का शव
बीकानेर। करीब तीन महीने पहले तालाब में मिले एक व्यक्ति के शव के मामले में अब हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। मृतक के पिता भैराराम ने तीन नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दी है। घटना 13 जून 2026 की बताई गई है।
परिवादी के अनुसार उसके बेटे का एक महिला के साथ पिछले करीब ढाई साल से प्रेम संबंध था। आरोप है कि इसी संबंध को लेकर पहले भी आरोपियों ने उसके बेटे के साथ मारपीट की थी।
रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि 12 जून को आरोपियों ने उसके बेटे को शराब पिलाई और इसके बाद उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को फूलनाथ जी तालाब में डालने का भी आरोप लगाया गया है। बाद में तालाब से शव बरामद हुआ था।
मृतक के पिता ने मामले में तीन लोगों को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब मामले में दर्ज आरोपों, घटनाक्रम और शव मिलने से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
परिवादी ने मामले में पुष्पा देवी, भागीरथ उर्फ भादर, सुभाष सहित दो-तीन अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने FIR दर्ज कर अनुसंधान उपनिरीक्षक मनजीत कौर को सौंपा है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ