Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

नाबालिग छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता, परिजनों ने शिक्षक व युवक पर बहला फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप

Bansal
4 weeks ago
नाबालिग छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता, परिजनों ने शिक्षक व युवक पर बहला फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप


नाबालिग छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता, परिजनों ने शिक्षक व युवक पर बहला फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप
 पांचू। जिले के पांचू थाना इलाके में एक नाबालिग छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता ने स्कूल के एक शिक्षक और एक युवक पर मिलीभगत कर बहला-फुसलाकर अपनी नाबालिग बेटी को ले जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार छात्रा के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री गांव के स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्रा है। परिवादी के अनुसार 20 अगस्त की सुबह उसकी बेटी रोजाना की तरह करीब सात बजे स्कूल गई थी। रिपोर्ट में बताया कि सुबह करीब 9: 30 बजे स्कूल के शिक्षक तिर्थसिंह का फोन आया। शिक्षक ने कहा कि छात्रा के सिर में दर्द होने के कारण उसे छुट्टी देकर घर भेज दिया गया है। सूचना मिलने के बाद जब पिता स्कूल पहुंचे तो बेटी न तो रास्ते में मिली और न ही स्कूल परिसर में मौजूद थी।परिजनों ने जब शिक्षक से छात्रा के बारे में जानकारी मांगी तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद स्कूल और आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर परिवादी को जानकारी मिली कि शिक्षक तिर्थसिंह और महेश खीचड़ पुत्र हरीराम विश्नोई निवासी उड़सर ने कथित रूप से मिलीभगत कर उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर महेश के साथ भेज रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना से दो दिन पहले संबंधित शिक्षक ने छात्रा का मूल आधार कार्ड और स्कूल के अन्य दस्तावेज भी मंगवाए थे। परिवादी ने आशंका जताई है कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। इसी आधार पर उसने दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।पांचू थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस छात्रा की तलाश के साथ-साथ पूरे घटनाक्रम की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: