नालन्दा पब्लिक सी.सै. स्कूल
नालन्दा समूह गान में रही विजेता
नालन्दा के चिराग का सुयस,
भारत विकास परिषद की मीरा शाखा द्वारा आयोजित समूह गान प्रतियोगिता में नालन्दा स्कूल की छात्राओं के प्रथम स्थान हासिल करने पर आज शाला में उनका सम्मान किया गया। इस समूह गान प्रतियोगिता में वीरा रंगा, धैर्या रंगा, राजनन्दनी ओझा, खुशी छंगाणी, रिद्धू सोलंकी, कविता कंवर, कल्पना शर्मा, कौशल्या कंवर ने भाग लिया। इस अवसर पर शाला प्राचार्य राजेश रंगा ने छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ अनेक सहशैक्षणिक गतिविधियों में लगातार भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए सबको मैडल व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उमेश सिंह चौहान, हनुमान छिंपा, हरिनारायण आचार्य, आशीष रंगा आदि ने अपने विचार रखे। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी हेमलता व्यास तथा उनकी सहयोगी नेहा भोजक तथा अंजू राव का भी सम्मान किया। इस अवसर पर शाला की सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी हेमलता व्यास ने बताया कि इससे पूर्व भी शाला की छात्राओं ने भारत विकास परिषद की मुख्य शाखा में द्वितीय स्थान तथा भारत विकास परिषद की नगर इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्र म का संचालन आशीष रंगा ने किया।
नालन्दा के एक छात्र चिराग बोहरा ने राज्य स्तरीय स्कूली (१४ वर्ष आयु वर्ग) क्रिकेट प्रतियोगिता जो कि हाल ही में दिनांक २८ सितम्बर, २०२६ से ०४ अक्टूबर २०२६ को बांसवाडा के लियो स्कूल के मैदान में आयोजित हुई थी, उसमे बीकानेर जिले की टीम में भाग लिया। उसमें बीकानेर जिले की टीम की तरफ से नालन्दा स्कूल के छात्र चिराग बोहरा का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। इसमें बीकानेर टीम लगातार ८ में से ७ मैच जीतकर रनरअप रही। इस प्रतियोगिता में चिराग बोहरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्र का आज नालन्दा स्कूल में शाला परिवार द्वारा सम्मान किया गया। चिराग की इस उपलब्धि एवं भारत विकास परिषद के समूह गान प्रतियोगिता में प्रथम रहने पर शहर के गणमान्य लोगों ने प्रशन्नता व्यक्त की। खेल प्रशिक्षक श्यामसुन्दर चूरा, मुकेश देराश्री, साहित्यकार कमल रंगा ने नालन्दा की शिक्षण के साथ-साथ सहशैक्षणिक गतिविधियों की तारीफ करते हुए चिराग बोहरा के राष्ट्रीय स्तर पर चयन की मंगलकामना की।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ