Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने की चार राज्यों में छापेमारी, बॉर्डर पार से तस्करी को लेकर किया गया एक्शन

rk
1 week ago
राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने की चार राज्यों में छापेमारी, बॉर्डर पार से तस्करी को लेकर किया गया एक्शन

खुलासा न्यूज,नेटवर्क। एनआईए ने आज चार राज्यों में छापेमारी की। एजेंसी ने 12 ठिकानों पर यह रेड़ की है। यह कार्रवाई पाकिस्तान डॉन माने जाने वाले शहजाद भट्टी और उससे जुड़े लोगों को लेकर की गयी है। 
राजस्थान में अजमेर और नीमराना (बहरोड़-कोटपूतली) में एजेंसी ने दबिश दी है। केंद्रीय एजेंसी और स्थानीय पुलिस की मदद से की गई इस कार्रवाई के दौरान कई संदिग्धों से पूछताछ की गई है। डॉक्यूमेंट्स और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं।

 

 नीमराना में एक युवक को हिरासत में लिया है। इसे पुलिस थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है। अजमेर के वरुण सागर रोड स्थित में टीम सुबह 5 बजे एक रिटायर्ड टीचर के घर पहुंची। दोपहर करीब 2 बजे टीम लौट गई। यहां किराए पर रहने वाले युवक को लेकर गई है। सूत्रों के अनुसार जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान स्थित नेटवर्क ड्रोन के जरिए भारत-पाक सीमा पार से हथियार, गोला-बारूद और इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस भेजने की साजिश में शामिल था।

 


एजेंसियों को आशंका है कि इन हथियारों और विस्फोटकों का इस्तेमाल पंजाब, दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में बड़े आतंकी हमलों और धमाकों के लिए किया जाना था।
टीमें उत्तर प्रदेश में पांच, राजस्थान में दो, बिहार में दो और महाराष्ट्र में तीन जगहों पर पहुंची हैं। टीमें जब्त किए गए डिजिटल सबूतों की फोरेंसिक जांच कर रही हैं। वहीं पाकिस्तानी गैंगस्टर सहजाद भट्टी से जुड़े नेटवर्क और फंडिंग एंगल को भी देखा जा रहा है।

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: