Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

न्यायालयों में हुआ राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, अनेक प्रकरणों का हुआ आपसी सहमती से निस्तारण

1 week ago
न्यायालयों में हुआ राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, अनेक प्रकरणों का हुआ आपसी सहमती से निस्तारण

न्यायालयों में हुआ राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, अनेक प्रकरणों का हुआ आपसी सहमती से निस्तारण

बीकानेर। माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार व अश्वनी विज अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर के तत्वावधान में जिले के समस्त न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मांडवी राजवी ने अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशान में लोक अदालत का शुभारम्भ किया इस अवसर पर जिले मुख्यालय के न्यायिक अधिकारीगण, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पुरोहित एवं बैक/वितीय संस्थान के अधिकारीगण उपस्थित रहे। 
सचिव ने बताया की अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश के निर्देशन में इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल १६ बेंचों का गठन किया गया। जिसमें दीवानी, फौजदारी (समझौता योग्य), मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, बैंक ऋण, विद्युत एवं स्थायी लोक अदालत, राजस्व तथा अन्य विभागों से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। लोक अदालत में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, बैंक अधिकारियों तथा विभागीय प्रतिनिधियों के सहयोग से प्रकरणों का आपसी सहमति के आधार पर समाधान किया गया, जिससे पक्षकारों को त्वरित, सस्ता एवं सुलभ न्याय प्राप्त हुआ। लोक अदालत का उद्देश्य लंबित एवं प्रि लिटिगेशन प्रकरणों का आपसी समझौते के आधार पर त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण करना है। लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को बिना लंबी न्यायिक प्रक्रिया के शीघ्र न्याय मिलता है तथा समय व धन दोनों की बचत होती है। 
सचिव ने बताया की इस बार आनॅलाईन राष्ट्रीय लोक अदालत को बढावा देने हेतु       जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ई-समाधान पोर्टल के माध्यम से आॅनलाईन बैक अधिकारीगण एवं पक्षकारण के मध्यम समझौता वार्ता करवायी गयी।  राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन में सचिव ने न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, बैंक प्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: