Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

84 कोस ब्रजधाम यात्रा कर लौटे राष्ट्रीय संत सरजूदास महाराज का हुआ स्वागत

1 month ago
84 कोस ब्रजधाम यात्रा कर लौटे राष्ट्रीय संत सरजूदास महाराज का हुआ स्वागत

खुलासा न्यूज,बीकानेर।  गंगाशहर-सुजानदेसर स्थित रामझरोखा कैलाशधाम के पीठाधीश्वर श्री सरजूदास जी महाराज द्वारा 84 कोस ब्रजधाम की पदयात्रा पूर्ण कर मंगलवार को बीकानेर पहुंच गए हैं। गंगाशहर के महावीर चौक सर्किल पर महामंडलेश्वर श्री सरजूदास जी महाराज का श्रद्धालुओं ने अभिनंदन किया।

 

इस दौरान समाजेवी श्रीभगवान अग्रवाल, प्रदीप उपाध्याय, शशिकांत गहलोत, ऋषिराज गहलोत, पवन सुथार, नीरज अग्रवाल, अजय सांखला, नेमीचंद गहलोत, जयदयाल गोदारा, मनीष गहलोत, विकास बिश्नोई, ब्रह्मदेव भादानी अर्जुन, मनोज प्रजापत एवं गौतम छींपा सहित अनेक श्रद्धालुओं ने श्री सरजूदास जी महाराज का स्वागत किया। रामझरोखा कैलाश धाम पहुंचकर परम पूज्य गुरुदेव सियारामजी जी महाराज, हनुमानजी व नर्बदेश्वर महादेव का पूजन किया।

 

 गौरतलब है कि मथुरा विश्राम घाट पर विधि विधान गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने एवं सनातन संस्कृति निरन्तर ऊर्जावान बने के संकल्प के साथ पदयात्रा प्रारंभ की थी। श्री यमुना महारानी जी के पूजन-अर्चन एवं संत-महात्माओं के पावन सान्निध्य में शुरू हुई 84 कोस ब्रजधाम यात्रा में 25 से अधिक संत-महात्मा व श्रद्धालु शामिल रहे। श्री सरजूदास जी महाराज ने बताया कि नौ दिवसीय लगभग 300 किमी तक ब्रजभूमि की पावन रज में संचालित इस पदयात्रा में गौ-संरक्षण, सनातन संस्कृति और धर्म जागरण का संदेश जन-जन तक प्रसारित किया गया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: