नयाशहर पुलिस की कार्रवाई: शादी के बाद पत्नी को परेशान करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
खुलासा न्यूज,बीकानेर। शादी के बाद पत्नी को परेशान करने और अश्लील बातें करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया हे। यह कार्रवाई नयाशहर पुलिस ने की है। इस सम्बंध में 2 मई को प्रार्थिया ने इस्तगासे के जरिये मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि वर्ष 2019 में उसका विवाह आरोपी के साथ हुआ।
आरोपी लालची प्रवृति का था और उसे मानसिक रूप से परेशान करता था। प्रार्थिया ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसके खिलाफ एसीबी में झूठी शिकायतें दी और उसे परेशान किया। प्रार्थिया ने बताया था कि आरोपी उसके मोबाइल पर अश्लील बात लिखकर मैसेज करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस टीम ने एसपी के निर्देशन में थानाधिकारी कविता पूनिया की अगुवाई में टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को जोधपुर से दस्तयाब किया ओर बाद में गिरफ्तार किया है।
आरोपी श्रीगंगानगर का रहने वाला है और उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी कविता पूनिया, नरेन्द्र ङ्क्षसह, कौशल्या, राजरााम शामिल रहें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ