नयाशहर पुलिस की कार्रवाई, पेट्रोंल की बोतलों से आग लगाने के मामले में दो गिरफ्तार
खुलासा न्यूज,बीकानेर। पेट्रोल से भरी बोतलों से घर के गेट पर आग लगाने और हमला करने के मामले पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में नयाशहर पुलिस टीम ने की है। इस सम्बंध में 2 जून को परिवादी विजय कुमार ने रिपोर्ट देते हुए बताया था कि 22 मई को रात के समय में आरोपी एकराय होकर बाइक पर सवार होकर आए
। परिवादी ने बताया था कि आरोपियों के हाथों में हथियार के साथ-साथ बोतलों में पेट्रोल भरा हुआ था। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसके घर पेट्रोल से भरी बोतलों से हमला करते हुए धमाका किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच करते हुए पुलिस टीम ने मामले में कड़ी से कड़ी जोड़ी। जिसके बाद पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों को संकलित करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की गयी।
पुलिस ने मामले में अब वाल्मीकि बस्ती निवासी विनीत गोयल पुत्र मनोज गोयल, नत्थुसर बास में रहने वाले दुष्यंत कुमार पुत्र विनोद कुमार को गिरफ्तार किया है। जिनसे पुछताछ जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी कविता पूनियां, शीशराम, श्रवणी, पुरूषोतम, अशोक कुमार, प्रहलाद राम शामिल रहें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ