Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

जेब से पैसे निकालने का मामला, नयाशहर पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार, एक डिटेन

2 months ago
जेब से पैसे निकालने का मामला, नयाशहर पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार, एक डिटेन

खुलासा न्यूज,बीकानेर। पूगल फांटे बस स्टेंड पर बस का इंतजार कर रहे व्यक्ति के जेब से पैसे निकालकर भाग जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक युवक को डिटेन किया है। इस सम्बंध में 15 मई को परिवादी ओमप्रकाश व धुड़ाराम ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि वह अपने भांजे अनमोल का इलजा करवाने के लिए बीकानेर आए हुए थे।

 

वापस जाते समय पूगल फांटे बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान उनके पास दो-तीन युवक आकर खड़े हो गए। आरोपियों ने शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देते हुए उसके बहनोई धुड़ाराम की जेब से आधार कार्ड व 49500 रूपए निकालकर ले गए।

 

 

परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्ती राठौड़, सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में थानाधिकारी रोहित चौधरी की टीम ने मौके से तकनीकी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने जांच के दौरान उतरप्रदेश के रहने वाले धर्म पुत्र चरण ङ्क्षसह हाल देशनोक, करण पुत्र महावीर को गिरफ्तार किया है।

 

 

वहीं कपिल पुत्र माधव को डिटेन कर उसके पास से 20 हजार रूपए बरामद किए गए है। पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया है। वहीं एक को इस प्रकरण में डिटेन किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी रोहित चौधरी, हंसराज, शीशराम, पुरूषोतम, रामकिशन, कैलाश, सुमित्रा, मंजूबाला शमिल रही। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner #rajasthan
Share: