Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

लापता हुए तीन नाबालिग को नयाशहर पुलिस ने ढूंढा, सीसीटीवी और कॉल डिटेल ने पहुंचाया नाबालिग के पास, परिजनों ने जताया आभार

Bansal
2 months ago
लापता हुए तीन नाबालिग को नयाशहर पुलिस ने ढूंढा, सीसीटीवी और कॉल डिटेल ने पहुंचाया नाबालिग के पास, परिजनों ने जताया आभार

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीते दिनों नयाशहर पुलिस क्षेत्र के तीन अलग-अलग परिवारों के तीन बच्चे लापता हो गए। जिनमें दो नाबालिग लड़कियां और एक लड़का शामिल था। जिसको लेकर परिजनों ने थाने मेें गुहार लगाई और बच्चों को ढूढने की मांग की। जिसके बाद एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में थानाधिकारी कविता पूनिया की टीम ने प्राथमिकता से इस कार्य के लिए टीम का एक्टिव किया। पुलिस टीमों ने नाबालिग के बारे में जानकारी जुटाई।

 

जिसके बाद एक नाबालिग लड़की को चुरू, एक नाबालिग को जयपुर से दस्तयाब किया। वहीं स्कूल से गायब हुई नाबालिग बीकानेर में मिल गयी। जिसके बाद तीनों परिवारों ने नयाशहर पुलिस टीम का आभार जताया और साधुवाद दिया। अब तीनों नाबालिग सकुशल अपने परिजनों के पास पहुंच गए है। 
दरअसल एक नाबालिग के परिजनों ने बताया था कि उसकी बेटी स्कूल से कहीं चली वापिस नहीं लौटी है। जिसके बाद पुलिस टीम ने नाबालिग को दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया है।

 

वहीं 9 जुलाई को एक अन्य परिजनों ने रिपोर्ट देते हुए बताया था कि उसकी बेटी रात के समय में कहीं चली गयी है। पुलिस ने परिजनों की रिपेार्ट पर सीसीटीवी फुटैजों को खंगाला और नाबालिग को तारानगर चुरू से दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया है। इसी तरह एक नाबालिग लड़का जो कि 6 जुलाई को घर से कहीं चला गया था। पुलिस ने कॉल डिटेल निकालते हुए जयपुर से दस्तयाब किया है। तीनोंं बच्चों सकुशल घर लौटने पर परिजनों ने थानाधिकारी सहित पुलिस टीम को साधुवाद दिया। इस कार्रवाई में थानाधिकारी कविता पूनियां, अजय कुमार, सुनीता यादव, कपित कुमार, हेमराज, शेरसिंह, ओमप्रकाश, बीरबलराम, प्रहलाद शामिल रहें। 

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: