अभियान नीलकंठ के तहत इतने किलो अफीम सहित तस्कर को दबोचा
बीकानेर। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर जिले भर में चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पूगल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 1 किलो 335 ग्राम अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पूगल-खाजूवाला रोड पर 3 बीएलडी के पास की गई।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 8 आरजेएम रोजड़ी निवासी 41 वर्षीय भगवानाराम बिश्नोई और 3 बीएलडी निवासी 33 वर्षीय चंद्रशेखर बिश्नोई के रूप में हुई है।खाजूवाला डीवाईएसपी अमरजीत चावला के सुपरविजन में पूगल थाना अधिकारी समरवीर सिंह की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। मामले की आगे की जांच दंतौर थाना अधिकारी महेश शिला को सौंपी गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ