Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: इस जगह पड़ोसी पर कुल्हाड़ी से हमला, जमीन विवाद में पत्नी से भी मारपीट

1 month ago
बीकानेर: इस जगह पड़ोसी पर कुल्हाड़ी से हमला, जमीन विवाद में पत्नी से भी मारपीट

बीकानेर: इस जगह पड़ोसी पर कुल्हाड़ी से हमला, जमीन विवाद में पत्नी से भी मारपीट

बीकानेर। कालू थाना क्षेत्र के शेखसर गांव में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। शेखसर निवासी अशोकदास स्वामी ने पड़ोसी लालदास स्वामी और उसके परिवार पर घर में घुसकर मारपीट और कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। यह घटना 24 जून को हुई। पीड़ित ने बताया कि 24 जून की सुबह पड़ोसी लालदास बेटा मोहनदास स्वामी अपनी पत्नी और बेटियों के साथ दीवार फांदकर उनके घर में घुस आए। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए लालदास ने अशोकदास के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे खून बहने लगा।

पीड़ित अशोकदास ने बताया कि घटना के बाद समाज के लोगों ने राजीनामे का दबाव बनाकर उन्हें रिपोर्ट दर्ज कराने से रोका था। हालांकि 25 जून को कालू थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। कालू थाना पुलिस ने घायल अशोकदास का मेडिकल कराया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक मनोज कुमार को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: