Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर शहर में विद्युत उपभोक्ताओं के लिए नया केन्द्रीयकृत ग्राहक सेवा केन्द्र शुरू

3 months ago
बीकानेर शहर में विद्युत उपभोक्ताओं के लिए नया केन्द्रीयकृत ग्राहक सेवा केन्द्र शुरू

बीकानेर शहर में विद्युत उपभोक्ताओं के लिए नया केन्द्रीयकृत ग्राहक सेवा केन्द्र शुरू

बीकानेर। बीकेईएसएल शहर के विद्युत उपभोक्ताओं को और बेहतरीन सेवाएं देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी सिलसिले में कम्पनी ने बुधवार से पब्लिक पार्क में नए केन्द्रीयकृत ग्राहक सेवा केन्द्र को शुरू कर दिया है। उपभोक्ता इस केन्द्र में कई तरह की सेवाओं का लाभ ले सकते है।

बीकेईएसएल के सीओओ हरीश चन्द्र सिंह ने बताया कि कम्पनी ने जबसे शहर में विद्युत वितरण का काम शुरू किया है तबसे उपभोक्ताओं को बेहतर से बेहतर सेवाएं देने के लिए लगातार नए नए कदम उठाए जा रहे हैं। कम्पनी ने पवनपुरी में चल रहे नए कनेक्शन की सेवाएं देने वाले कार्यालय को वहां से पब्लिक पार्क स्थित नए केन्द्रीयकृत ग्राहक सेवा केन्द्र में स्थानान्तरण कर दिया है।

उन्होंने बताया कि नए सेवा केन्द्र में अब नए कनेक्शन से सम्बंधित आवेदन लेने के साथ अन्य प्रकिया भी पूरी की जा सकेगी। इसके अलावा इस केन्द्र में सोलर कनेक्शन, लोड बढाने या घटाने से सम्बंधित आवेदन भी लिए जाएंगे जिससे उपभोक्ताओं को कई कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। उपभोक्ता विभिन्न सेवाओं के लिए पूछताछ भी कर सकते हैं। इस केन्द्र में शिकायत बॉक्स भी रखा गया है जिसमें उपभोक्ता अपनी शिकायतों को डाल सकते हैं। सिंह ने बताया कि इस केन्द्र में उपभोक्ताओं के लिए वेटिंग रूम भी बनाया गया है जहां वे अपनी बारी आने तक इन्तजार कर सकते हैं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: