Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, जाने बीकानेर में कब हो सकती है बारिश

Bansal
2 weeks ago
मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, जाने बीकानेर में कब हो सकती है बारिश

मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, जाने बीकानेर में कब हो सकती है बारिश 

मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार जन्माष्टमी 4 सितम्बर को राजस्थान के 5 संभाग में हल्की मध्यम व कोटा संभाग व आस-पास के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 4 से 7 सितंबर के दौरान भरतपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर व उदयपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। 4-5 सितंबर को कोटा संभाग व आस-पास के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। राजस्थान में मानसून आखिरी दौर में चल रहा है। इधर भाद्रपद माह के शुरू होने के साथ ही अधिकांश जिलों में रात के तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट होने से ठंडक का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान (दिन में) में 1 या 2 डिग्री की वृद्धि व गिरावट दर्ज की जा रही है वहीं न्यूनतम तापमान (रात) में गिरावट दिन के तुलनना में अधिक दर्ज की जा रही है।

 वहीं जोधपुर, संभाग के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में कमजोर मानसून परिस्थितियां जारी रहने की संभावना है। हालांकि, 4 से 6 सितंबर के दौरान बीकानेर, श्रीगंगानगर हनुमानगढ़, चूरू, नागौर व आसपास के क्षेत्रों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि, 8 सितंबर से राज्य के अधिकांश भागों में पुनः बारिश की गतिविधियों में कमी होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार वेल मार्क लो प्रेशर एरिया (WML) आज उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर अवस्थित है। मानसून ट्रफ लाइन आज श्रीगंगानगर, रोहतक व WML से होकर गुजर रही है। बीते 24 घंटों में सर्वाधिक बारिश रूपवास, भरतपुर में 27 M.M. दर्ज की गई है। उपरोक्त के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी 3-4 दिन मानसून पुनः सक्रिय होने की प्रबल संभावना है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: