Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राजस्थान में घर और जमीन खरीदना होगा महंगा,एक महीने ही 10 प्रतिशत बढ़ी थी डीएलसी रेट, कलेक्टर दरों को लेकर करेंगे रिव्यू

2 months ago
राजस्थान में घर और जमीन खरीदना होगा महंगा,एक महीने ही 10 प्रतिशत बढ़ी थी डीएलसी रेट, कलेक्टर दरों को लेकर करेंगे रिव्यू


राजस्थान में घर और जमीन खरीदना होगा महंगा,एक महीने ही 10 प्रतिशत बढ़ी थी डीएलसी रेट, कलेक्टर दरों को लेकर करेंगे रिव्यू
जयपुर। राजस्थान में एग्रीकल्चर, आवासीय और कॉमर्शियल उपयोग की जमीन की डीएलसी दरें फिर बढऩे की संभावना है। 1 अप्रैल को ही सरकार ने सभी जगहों पर डीएलसी दरों में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। अब एक बार फिर दरें बढऩे से जमीन, फ्लैट और मकान की रजिस्ट्री कराना महंगा हो जाएगा।
फाइनेंस डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी कुमार पाल गौतम ने हाल ही में सभी कलेक्टर्स को पत्र लिखकर (डिस्ट्रिक्ट लेवल कमेटी) की बैठक बुलाने और जमीनों के बाजार मूल्यों का रिव्यू करने के लिए कहा है। वर्तमान में जमीनों (एग्रीकल्चर, रेजिडेंशियल और कॉमर्शियल उपयोग) की दरों का अनुमान साल 2024 के अनुसार चल रहा है। साल 2025 में डीएलसी की बैठक नहीं होने के कारण मौजूदा दरों में 10 फीसदी की बढ़ोतरी करते हुए उनको लागू किया गया।
बाजार कीमतों से बहुत कम दरें
फाइनेंस डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी ने पत्र में लिखा है कि विभिन्न सोर्स से मिले इनपुट के मुताबिक मौजूदा कीमतें बहुत कम हैं। कई स्टेट-नेशनल हाईवे पर और औद्योगिक क्षेत्रों में जमीनों की कीमतों में पिछले 2 साल में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में राज्य के राजस्व हित में वर्तमान में डीएलसी दरों का मूल्यांकन करना बहुत जरूरी है।
रिव्यू होंगी ष्ठरुष्ट रेट
फाइनेंस सेक्रेटरी ने सभी कलेक्टर्स को जून के तीसरे सप्ताह तक डीएलसी की बैठक करने के निर्देश दिए हैं। ताकि मौजूदा डीएलसी दरों का मूल्यांकन करके उनको जमीनों की बाजार कीमतों के नजदीक लाने का प्रस्ताव ​तैयार किया जा सके।
जयपुर में लगातार बढ़ीं दरें
जयपुर की बात करें तो भजनलाल सरकार में जयपुर में डीएलसी की दरें तीन बार बढ़ चुकी हैं। 1 अप्रैल 2024 में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। दिसंबर 2024 में फिर से सरकार ने 5 से 15 फीसदी तक दरें बढ़ाई। अप्रैल 2026 में सरकार ने एक बार फिर 10 फीसदी की बढ़ोतरी की।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: