Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

राजस्थान कांग्रेस की कार्यकारिणी के लिए बने नए नियम, जिलेवार संख्या की तय, पढ़े खबर...

1 month ago
राजस्थान कांग्रेस की कार्यकारिणी के लिए बने नए नियम, जिलेवार संख्या की तय, पढ़े खबर...

राजस्थान कांग्रेस की कार्यकारिणी के लिए बने नए नियम, जिलेवार संख्या की तय, पढ़े खबर...

उदयपुर । राजस्थान में अब जिला कांग्रेस कमेटियों में कार्यकारिणी की लिस्ट लंबी-चौड़ी नहीं होगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने अब कार्यकारिणी को लेकर नए पैरामीटर बना दिए हैं। इससे जंबो कार्यकारिणी नहीं बनेगी। अब ठोक-बजाकर सीमित लोगों को जगह दी जाएगी। अब जिलेवार संख्या तय कर दी गई है, जिससे न्यूनतम 31 और अधिकतम 51 सदस्यों की कार्यकारिणी होगी। इससे पहले 100 पार की कार्यकारिणी बनती रही है।

उदयपुर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने बताया- AICC के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के नए निर्देश मिलने के बाद राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सभी जिलाध्यक्षों को नए पेरामीटर वाला वेणुगोपाल वाला पत्र भेज दिया है। उसके अनुसार संगठन में कार्यकारिणी गठन करने को कहा है।

फतह सिंह राठौड़ ने बताया- प्रदेश अध्यक्ष के मिले निर्देश के अनुसार हम कार्यकारिणी जल्द बनाकर पीसीसी को भेजेंगे। अब कार्यकारिणी नई जो गाइडलाइन आई है, उसके अनुसार बनाई जाएगी।

कैसे होगी कांग्रेस की नई टीम

शहर जिला कांग्रेस के अधीन आने वाली विधानसभा की संख्या को आधार रखकर कार्यकारिणी में सदस्यों की संख्या तय होगी। इसके तहत अगर कांग्रेस संगठन के अनुसार वाले जिले में 1 से 3 विधानसभा आती है तो वहां पर 31 सदस्यों की कार्यकारिणी होगी। इसी प्रकार जहां पर 3 से ज्यादा विधानसभा शहर जिला में आती है तो वहां पर 51 सदस्यों की कार्यकारिणी होगी।
इसमें 50 वर्ष से कम आयु वर्ग के 50 प्रतिशत लोगों का होना आवश्यक होगा।
कार्यकारिणी पर पीसीसी मुहर तब लगाएगी जब बनाई गई, कार्यकारिणी में 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और महिलाओं का होना अनिवार्य होगा। यदि यह अनुपात पूरा नहीं किया जाता है तो सूची को स्वीकृति नहीं दी जाएगी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: