Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

इंदिरा गांधी नहर में गिरे युवक के मामले में अब आया नया मोड़, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

Bansal
2 weeks ago
इंदिरा गांधी नहर में गिरे युवक के मामले में अब आया नया मोड़, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका


इंदिरा गांधी नहर में गिरे युवक के मामले में अब आया नया मोड़, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
 छतरगढ़। छतरगढ़ थाना क्षेत्र में इंदिरा गांधी मुख्य नहर की 465-466 आरडी के पास युवक के नहर में गिरने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस थाने में लिखित रिपोर्ट देकर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतक के पिता जयप्रकाश पुत्र बस्तीराम, निवासी छतरगढ़ क्षेत्र, ने पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि 4 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे उनका पुत्र लालचंद जागरण में जाने की बात कहकर घर से निकला था। रिपोर्ट के अनुसार, जागरण स्थल पर पहले से मौजूद अपार्थी वीरेंद्र पुत्र रामेश्वर, राजू पुत्र रामलाल, लालचंद सरवन पुत्र हेतराम जाति सुथार हरीराम पुत्र पुनाराम निवासी रानेर सुरेंद्र सुथार निवासी 7 जीएम सहित अन्य लोगों ने उसके साथ कथित रूप से मारपीट की तथा जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गालियां दीं।परिजनों का आरोप है कि लालचंद के कपड़े भी फाड़ दिए गए और उसे घेरकर बैठा लिया गया। रिपोर्ट में बताया गया कि चंद्रभान पुत्र लालचंद ने मृतक के पिता को फोन कर मौके पर बुलाया और कथित तौर पर कहा कि जल्दी आओ, नहीं तो तुम्हारे बेटे को जान से मार देंगे।रिपोर्ट के अनुसार, पिता मौके पर पहुंचे तो लालचंद को कुछ लोगों ने घेरकर बीच में बैठा रखा था। आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने सुबह स्कूल आने और वहीं बैठकर बात करने की बात कही। इसके बाद पिता अपने पुत्र को घर ले आए।परिजनों का आरोप है कि कथित मारपीट एवं मानसिक प्रताडऩा से परेशान होकर लालचंद ने बाद में इंदिरा गांधी मुख्य नहर की 466 आरडी में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई।मामले में परिजनों ने घटना की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंपा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: