आयुष्मान बीमा योजना में नया अपडेट, अब हर 8 घंटे में मरीज के साथ डॉक्टर की फोटो अनिवार्य
आयुष्मान बीमा योजना में नया अपडेट, अब हर 8 घंटे में मरीज के साथ डॉक्टर की फोटो अनिवार्य
जयपुर। राजस्थान में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना (मां योजना) के लिए राजस्थान स्टेट हेल्थ इंश्योरेंस एजेंसी ने निजी अस्पतालों के लिए नया आदेश जारी किया है। इस नए आदेश के तहत अगर कोई मरीज निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती होता है, तो उस मरीज और उसे देखने वाले डॉक्टर की फोटो हर 8 घंटे में मां योजना के पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। यह ही नहीं इस फोटो में मरीज के बैड और उसके पीछे लगे मॉनीटर जिसमें मरीज की पल्स रेट, ऑक्सीजन लेवल समेत दूसरी मॉनिटरिंग का दिखाई देना भी अनिवार्य है। इस फोटो को जियो टैगिंग करते हुए पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी का नया नियम कल यानि 30 सितंबर से लागू होगा।इन पर भी लागू होगा नया फरमान
राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी का नया फरमान डे-केयर में आए उन मरीजों के लिए भी लागू होगा, जो सुबह आकर शाम तक ट्रीटमेंट करवाकर वापस घर लौट जाते है। इन मरीजों की भी फोटो डॉक्टर के साथ जियो टैग करके पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। इसमें कैंसर, किडनी पीडि़त, न्यूरो से जुड़े मरीज शामिल हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ