Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: झाड़ियों में लावारिस मिला नवजात, रोने की आवाज सुन ग्रामीणों ने बचाई जान

1 week ago
बीकानेर: झाड़ियों में लावारिस मिला नवजात, रोने की आवाज सुन ग्रामीणों ने बचाई जान
बीकानेर: झाड़ियों में लावारिस मिला नवजात, रोने की आवाज सुन ग्रामीणों ने बचाई जान
 
बीकानेर। जिले के कोलायत क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। रणजीतपुरा गांव के पास स्थित एक खंडहरनुमा इलाके की झाड़ियों में जन्म के कुछ ही घंटे का नवजात शिशु लावारिस अवस्था में मिला। मासूम के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसकी जान बचाई।
 
जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने झाड़ियों से नवजात को सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल स्वास्थ्य विभाग और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रणजीतपुरा पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उप स्वास्थ्य केंद्र की नर्स ने नवजात को अपने संरक्षण में लेकर प्राथमिक उपचार दिया और उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल नवजात की हालत स्थिर है।
 
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि नवजात किसका है, उसे झाड़ियों में कौन छोड़कर गया और इसके पीछे क्या परिस्थितियां थीं। पुलिस आसपास के क्षेत्र से जानकारी जुटाने के साथ अन्य पहलुओं की भी गहन पड़ताल कर रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: