जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर देहात के नव नियुक्त प्रवक्ता संजय गोयल का हुआ अभिनंदन
जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर देहात के नव नियुक्त प्रवक्ता संजय गोयल का हुआ अभिनंदन
जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर देहात के प्रवक्ता नियुक्त होने के उपरांत प्रथम बार पूगल रोड स्थित तोलाराम सियाग के जनसेवा केंद्र पहुंचने पर संजय गोयल (देशनोक) का साफा पहनाकर, सूत की माला से अभिनंदन करते हुए आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें अभिनंदन पत्र भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दी गईं।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि संजय गोयल अपने दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम में कांग्रेस मंडल अध्यक्ष मुकेश जोशी, भागीरथ सियाग, देवेंद्र सांखला, अंकित कच्छावा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ