Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

एमजीएसयू के विद्यार्थिया के लिए खबर, ऑनलाइन होंगी क्लास

2 months ago
एमजीएसयू के विद्यार्थिया के लिए खबर, ऑनलाइन होंगी क्लास

खुलासा न्यूज,बीकानेर।  पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण उत्पन्न अनिश्चितता के बीच प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की अपील का अनुसरण करते हुए महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित ने निर्णय लेते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित कराने के निर्देश प्रदान किये है।

 

विश्वविद्यालय में सेमेस्टर प्रणाली संचालित होने के कारण ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि में भी कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे विद्यार्थियों की निर्धारित कालांश की पूर्ति होने पर परीक्षाएं आयोजित करवाई जा सके। 

 


मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा ने बताया कि कुलगुरु के इस निर्णय से विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय लाने एवं वापस घर छोडऩे के लिए उपयोग में आ रहे विश्वविद्यालय वाहन एवं विद्यार्थियों के स्वयं के वाहनों में ईधन की बचत की जा सकेगी। साथ ही कुलगुरु ने विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विश्वविद्यालय आने-जाने के लिए विश्वविद्यालय बसों एवं सामूहिक रूप से वाहनों का उपयोग करने की अपील की है।  मीडिया प्रभारी ने बताया कि विश्वविद्यालय कार्यालय कार्यो को भी राजकाज पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सम्पादित करने के निर्देश प्रदान किए हैं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner #rajasthan
Share: