Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

एमजीएसयू से जुड़ी खबर, इन विद्यार्थियों के परीक्षा आवेदन की तिथि को बढ़ाया गया आगे

1 week ago
एमजीएसयू से जुड़ी खबर, इन विद्यार्थियों के परीक्षा आवेदन की तिथि को बढ़ाया गया आगे

खुलासा न्यूज,बीकानेर।  महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) ने सेमेस्टर जून-2026 परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रहे विद्यार्थियों को राहत देते हुए संशोधित परीक्षा आवेदन कार्यक्रम जारी किया है।

 

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजाराम चोयल ने बताया कि जारी पूर्व में सामान्य परीक्षा शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 निर्धारित थी। विद्यार्थियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए तथा माननीय कुलगुरु की स्वीकृति के उपरांत आवेदन की तिथियों में विस्तार किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार विद्यार्थी 17 जुलाई 2026 तक बिना किसी विलंब शुल्क के सामान्य परीक्षा शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

 

 इसके बाद 19 जुलाई 2026 तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा आवेदन पत्र भरे जा सकेंगे। वहीं अंतिम अवसर के रूप में अभ्यर्थी 21 जुलाई 2026 तक दोगुने परीक्षा शुल्क के साथ अपना ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे।

 

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दिसंबर-2025 परीक्षा में अनुचित साधन प्रयोग  प्रकरण के अंतर्गत आने वाले वे विद्यार्थी, जिन्हें नियमानुसार सेमेस्टर जून-2026 परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए पात्र घोषित किया गया है, वे भी निर्धारित तिथियों के अनुसार अपना ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भर सकेंगे। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना ऑनलाइन आवेदन पूर्ण करें तथा परीक्षा आवेदन से संबंधित सभी दिशा-निर्देश, नियम एवं आवश्यक जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: