बाइक के आगे अचानक नीलगाय आई, डिवाइडर से टकराई बाइक; इलाज के दौरान 30 वर्षीय युवक की मौत
बाइक के आगे अचानक नीलगाय आई, डिवाइडर से टकराई बाइक; इलाज के दौरान 30 वर्षीय युवक की मौत
बीकानेर/कोलायत। एनएच-11 पर दियातरा के पास बाइक के सामने अचानक नीलगाय आ जाने से हादसा हो गया। नीलगाय से बचने के प्रयास में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार हादसा 17 सितंबर 2026 की सुबह करीब 5:30 बजे एनएच-11 पर हुआ। परिवादी सरजीत कुमार पुत्र रामप्रताप नायक, निवासी 21 एसजेएम, खोखरावाली, जिला श्रीगंगानगर ने पुलिस को बताया कि उनके 30 वर्षीय भाई सोमवीर नायक की मोटरसाइकिल के सामने अचानक नीलगाय आ गई। इससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में सोमवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
हादसे के बाद शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया गया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच रोहिताश, सहायक उपनिरीक्षक द्वारा की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ