Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

नितिन नबीन बनेंगे भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष, आज संभालेंगे कार्यभार

2 months ago
नितिन नबीन बनेंगे भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष, आज संभालेंगे कार्यभार

नितिन नबीन बनेंगे भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष, आज संभालेंगे कार्यभार

खुलासा न्यूज़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नितिन नबीन आज कुछ ही देर में पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे। इस मौके पर नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। कार्यभार संभालने से पहले नितिन नबीन के अध्यक्ष चुने जाने का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा। कार्यभार ग्रहण करने से पहले आज सुबह नितिन नबीन ने दिल्ली में भगवान वाल्मीकि मंदिर, गुरुद्वारा बंगला साहिब और झंडेवालान मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया।

45 वर्षीय नितिन नबीन भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। इससे पहले अमित शाह 49 वर्ष की उम्र में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। भाजपा मुख्यालय में सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई थी। किसी अन्य उम्मीदवार का नामांकन न आने के कारण नितिन नबीन को निर्विरोध चुना गया। गौरतलब है कि उन्हें 14 दिसंबर 2025 को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के साथ ही पार्टी में संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावों की रणनीति को लेकर नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11:30 बजे भाजपा मुख्यालय पहुंचे। उनका स्वागत भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन और केंद्रीय मंत्री और भाजपा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया।

BJP के प्रेसिडेंट नितिन नबीन को केंद्र सरकार ने Z-कैटेगरी की सुरक्षा दे दी है। यह ऐलान मंगलवार सुबह उनके कार्यभार संभालने के पहले किया गया। जेपी नड्डा को भी सरकार से इसी तरह का सुरक्षा कवर मिला था, जिसमें CRPF VIP सुरक्षा विंग व्यवस्था संभाल रही थी। केंद्रीय सुरक्षा सूची के तहत VIP सुरक्षा कवर सबसे ऊंचे Z-प्लस (ASL) से लेकर Z-प्लस, Z, Y, Y-प्लस और X कैटेगरी तक होता है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: