Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

चोरी के मामले में अब तक नहीं हुआ खुलासा,आखिर एसपी ने जांच एसएचओ को सौंपी

1 month ago
चोरी के मामले में अब तक नहीं हुआ खुलासा,आखिर एसपी ने जांच एसएचओ को सौंपी

चोरी के मामले में अब तक नहीं हुआ खुलासा,आखिर एसपी ने जांच एसएचओ को सौंपी
बीकानेर। गजनेर थाना क्षेत्र में लाखों रुपये के सोने के आभूषणों की चोरी के मामले में 50 दिन से अधिक समय बीत जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इस पर परिवादी परिवार ने नाराजगी व्यक्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने मामले की जांच गजनेर थाना अधिकारी ओमप्रकाश सुथार को सौंप दी है। परिवादिनी स्नेहा स्वामी ने 28 अप्रैल 2026 को गजनेर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। एफआईआर संख्या 67/2026 के अनुसार, एक विवाह समारोह में शामिल होने के दौरान उनके सूटकेस से लाखों रुपये मूल्य के आभूषण चोरी हो गए थे। इनमें सोने का गले का सेट, रखड़ी और सोने का कंदोरा शामिल थे।स्नेहा स्वामी का कहना है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद भी अब तक न तो चोरी हुए गहनों की बरामदगी हो सकी है और न ही मामले का खुलासा हो पाया है। परिवार ने कई बार पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर मामले की प्रगति जानने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस संबंध में, परिवादिनी ने गुरुवार को जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा से मुलाकात की। उन्होंने एसपी से मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग की। परिवादिनी की मांग पर एसपी कच्छावा ने मामले की जांच गजनेर थाना अधिकारी ओमप्रकाश सुथार को सौंपने का निर्देश दिया। परिवार ने उम्मीद जताई है कि नई जांच के बाद इस मामले का शीघ्र खुलासा होगा। उन्हें विश्वास है कि चोरी हुए गहनों की बरामदगी के साथ दोषियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: