सांखला फाटक पर दीवार नहीं, अब बनेगा ये, कोटगेट आरयूबी को लेकर भी आई ये खबर
सांखला फाटक पर दीवार नहीं, अब बनेगा ये, कोटगेट आरयूबी को लेकर भी आई ये खबर
बीकानेर। जनता की मांगों को लेकर उत्तर पश्चिम रेलवे ने एक पत्र में अपनी िस्थति स्पष्ट की है। कोटगेट रेलवे फाटक पर दो तरफा आरयूबी और सांखला फाटक पर दीवार नहीं बनाई जाएगी, फुट ओवर ब्रिज बनेगा। पत्र में बताया गया कि कोटगेट रेलवे फाटक पर दो तरफा आरयूबी का रास्ता साफ हो गया है। यहां लगने वाले लंबे जाम और यातायात के स्थायी समाधान के लिए उच्च स्तरीय बैठकों के बाद ये निर्णय लिया गया है। अब यहाँ दो तरफा आरयूबी का निर्माण किया जाएगा। इससे आवागमन काफी हद तक सुगम होने की उम्मीद है।
सांखला फाटक पर आरयूबी नहीं बनाया जाएगा। क्रॉसिंग पर पहले दीवार बनाने का प्रस्ताव था। रेलवे ने दीवार न बनाकर स्थानीय जनता और पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए एक वैकल्पिक और सुरक्षित प्रावधान किया है। सांखला फाटक के स्थान पर ही पैदल यात्रियों को होने वाली असुविधा को दूर करने के लिए 4/ 2.5 मीटर का फुट पेडेस्ट्रियन निर्माण विभाग द्वारा बनाया जाना प्रस्तावित किया गया है ताकि आम नागरिक सुरक्षित तरीके से पटरी पार कर सकें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ