नोखा को मिला पहली बार मूल ओबीसी वर्ग का पालिकाध्यक्ष, विकास मंच के बजरंग सोनी ने जीता चुनाव
नोखा को मिला पहली बार मूल ओबीसी वर्ग का पालिकाध्यक्ष, विकास मंच के बजरंग सोनी ने जीता चुनाव
बीकानेर/नोखा। नोखा नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में विकास मंच के बजरंग सोनी ने जीत दर्ज कर पालिकाध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दिनेश सुथार को मात दी। अध्यक्ष पद के लिए आज हुए मतदान में बजरंग सोनी के पक्ष में 32 वोट पड़े, जबकि भाजपा प्रत्याशी दिनेश सुथार को 13 वोट मिले। नोखा नगरपालिका में कुल 45 पार्षद हैं। हालिया निकाय चुनाव में विकास मंच-माकपा गठबंधन को 29, भाजपा को 13 और निर्दलीयों को 3 सीटें मिली थीं।
बजरंग सोनी के पालिकाध्यक्ष बनने के साथ नोखा नगरपालिका के इतिहास में पहली बार मूल ओबीसी वर्ग से निर्वाचित अध्यक्ष बनने की बात सामने आई है। उनकी जीत के बाद स्वर्णकार समाज में खुशी का माहौल है। समाज के प्रबुद्धजनों और समर्थकों ने बजरंग सोनी को बधाई दी।
लगातार पांचवीं बार विकास मंच का बोर्ड
बजरंग सोनी की जीत के साथ नोखा नगरपालिका में लगातार पांचवीं बार विकास मंच का बोर्ड बना है। मंच समर्थकों में जीत को लेकर उत्साह देखने को मिला। विकास मंच के सुप्रीमो कन्हैयालाल झंवर और नारायण झंवर ने बजरंग सोनी की जीत को नोखा की जनता की जीत बताया और समर्थकों को बधाई दी।
नोखा पालिकाध्यक्ष चुनाव का परिणाम:
विकास मंच के बजरंग सोनी — 32 वोट
भाजपा के दिनेश सुथार — 13 वोट
कुल मतदान — 45 वोट
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ