Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

मन की बात कार्यक्रम में राजस्थान में नोखा रहा प्रथम स्थान पर

1 month ago
मन की बात कार्यक्रम में राजस्थान में नोखा रहा प्रथम स्थान पर

खुलासा न्यूज,बीकानेर। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोखा के पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई के कुशल, दूरदर्शी एवं प्रेरणादायी नेतृत्व में नोखा विधानसभा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 134वें संस्करण में पूरे राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त कर संगठन की कार्यशैली और कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट परिचय दिया है।

 


नोखा शहर प्रभारी कोजूराम सारस्वत ने बताया कि बिहारीलाल बिश्नोई के मार्गदर्शन एवं संगठन के प्रति उनकी सतत सक्रियता के परिणामस्वरूप नोखा शहर मण्डल एवं जांगलू मण्डल में शत-प्रतिशत बूथों पर मन की बात कार्यक्रम का सफलतापूर्वक श्रवण किया गया। कार्यक्रम के उपरांत सभी बूथों की गतिविधियों का समयबद्ध रूप से पंजीकरण एवं अपलोड भी सुनिश्चित किया गया।

 


सारस्वत ने कहा कि यह उपलब्धि बिहारीलाल बिश्नोई के सशक्त नेतृत्व, संगठनात्मक कौशल एवं कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रेरित करने की क्षमता का परिणाम है। उनके मार्गदर्शन में नोखा विधानसभा लगातार संगठनात्मक गतिविधियों में नए आयाम स्थापित कर रही है।

 


उन्होंने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सभी मण्डल अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों, शक्ति केन्द्र संयोजकों एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण, अनुशासन एवं टीम भावना ने नोखा विधानसभा को पूरे प्रदेश में शीर्ष स्थान दिलाने का कार्य किया है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: