Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

नोपाराम जाखड़ बने सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष, बीकानेर जिले में खुशी की लहर

4 months ago
नोपाराम जाखड़ बने सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष, बीकानेर जिले में खुशी की लहर

नोपाराम जाखड़ बने सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष, बीकानेर जिले में खुशी की लहर

बीकानेर। जिले के सामाजिक व सहकारी क्षेत्र में सक्रिय एवं उरमूल डेयरी बीकानेर के चेयरमैन नोपाराम जाखड़ को पीसीसी चीफ गोविन्दसिंह डोटासरा की अनुशंसा पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष पूर्व विधायक संदीप यादव द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं। जाखड़ की नियुक्ति से जिले में खुशी की लहर है। उनके समर्थकों व ग्रामीणों ने इस नियुक्ति को बीकानेर जिले के लिए गौरव का विषय बताया है। नोपाराम जाखड़ लंबे समय से सहकारिता, सामाजिक व कांग्रेस पार्टी कार्यों से जुड़े हुए हैं, पार्टी में विभिन्न पदो पर रहकर भी सेवाएं प्रदान की हैं तथा किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। इस अवसर पर समर्थकों ने मिठाई बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर अपनी खुशी जाहिर की। कई सामाजिक संगठनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी नोपाराम जाखड़ को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में सहकारिता क्षेत्र को और मजबूती मिलेगी। नापाराम जाखड़ ने इस अवसर पर कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से किसानों और ग्रामीणों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: