Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

अब व्हाट्सएप पर मिलेगी ई-मित्र की 500 से ज्यादा सेवाएं, घर बैठे होंगे सरकारी काम

1 month ago
अब व्हाट्सएप पर मिलेगी ई-मित्र की 500 से ज्यादा सेवाएं, घर बैठे होंगे सरकारी काम

अब व्हाट्सएप पर मिलेगी ई-मित्र की 500 से ज्यादा सेवाएं, घर बैठे होंगे सरकारी काम
बीकानेर। राजस्थान में सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग ने आमजन को बड़ी राहत देने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए मोबाइल पर ई-मित्र सेवाएं शुरू करने की तैयारी कर ली है। विभाग ने ई-मित्र व्हाट्सएप सेवा का आधिकारिक आदेश जारी कर इसकी लाइव टेस्टिंग भी शुरू कर दी है। जल्द ही यह सुविधा पूरे प्रदेश में लागू होगी।

नई व्यवस्था लागू होने के बाद लोगों को सरकारी कार्यों के लिए कार्यालयों और ई-मित्र केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। साथ ही ई-मित्र संचालकों द्वारा लिए जाने वाले अतिरिक्त शुल्क से भी राहत मिलेगी।

इस सेवा के माध्यम से मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जनआधार, पैन कार्ड बनवाने और उनमें संशोधन जैसे कार्य घर बैठे मोबाइल से किए जा सकेंगे। इसके अलावा राशन कार्ड, पेंशन, छात्रवृत्ति, श्रमिक कार्ड, किसान कल्याण योजनाओं और बिजली-पानी बिल भुगतान सहित 500 से अधिक सरकारी सेवाओं का लाभ व्हाट्सएप के जरिए लिया जा सकेगा।

गौरतलब है कि ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में कई बार ई-मित्र संचालकों द्वारा सरकारी सेवाओं के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने की शिकायतें सामने आती रही हैं। शहरी क्षेत्रों में भी छोटे-छोटे कार्यों के लिए अतिरिक्त शुल्क लेने के मामले सामने आते हैं। ऐसे में मोबाइल आधारित ई-मित्र सेवा शुरू होने से लोगों को पारदर्शी और सुविधाजनक सेवाएं मिलेंगी तथा ई-मित्र संचालकों की मनमानी पर भी काफी हद तक रोक लगेगी।

व्हाट्सएप नंबर: आपको 9922970108 नंबर पर 'Hi' (हाय) लिखकर मैसेज भेजना होगा
भाषा का चयन: मैसेज भेजते ही आपकी स्क्रीन पर हिंदी और अंग्रेजी भाषा का विकल्प आएगा 
सेवाओं का मेन्यू: भाषा चुनने के बाद सरकारी भर्तियों, योजनाओं और प्रमाण पत्र आदि का मेन्यू खुलकर सामने आ जाएगा 
दस्तावेज अपलोड: चैटबॉट (AI) आपकी पात्रता जांचेगा और आप सीधे अपने मोबाइल कैमरे से फोटो खींचकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: