Khulasa Online
Breaking
• रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की उच्च स्तरीय बैठक जारी, अमित शाह समेत पेट्रोलियम मंत्री भी शामिल • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की उच्च स्तरीय बैठक जारी, अमित शाह समेत पेट्रोलियम मंत्री भी शामिल
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

अब यह भी बन सकेंगे मेयर-पार्षद, राजस्थान विधानसभा में पास हुआ नगरपालिका संशोधन बिल

2 weeks ago
अब यह भी बन सकेंगे मेयर-पार्षद, राजस्थान विधानसभा में पास हुआ नगरपालिका संशोधन बिल

अब यह भी बन सकेंगे मेयर-पार्षद, राजस्थान विधानसभा में पास हुआ नगरपालिका संशोधन बिल 

जयपुर। राजस्थान में दो से ज्यादा बच्चों वाले नेता अब पार्षद, मेयर, नगरपालिका अध्यक्ष, सभापति बन सकेंगे। विधानसभा में मंगलवार को बहस के बाद राजस्थान नगरपालिका संशोधन बिल 2026 को पारित कर दिया।

राजस्थान नगरपालिका एक्ट की धारा 18 (2) में संशोधन किया है। दो बच्चों की बाध्यता साथ ही कुष्ठ रोग पीड़ितों के चुनाव लड़ने पर लगी रोक हटाई गई है।

अब इस बिल को राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। राज्यपाल की मंजूरी के बाद नोटिफिकेशन जारी होते ही यह कानून बन जाएगा। अगले निकाय चुनाव में दो से ज्याादा बच्चों वाले नेता चुनाव लड़ सकेंगे।

नगरपालिका संशोधन बिल पारित करने के बाद विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। बजट सत्र में 24 दिन विधानसभा की कार्यवाही चली।

गैस की कीमतें बढ़ाने पर विधानसभा में हंगामा

विधानसभा में ईरान और यूएस-इजराइल युद्ध के बाद गैस सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी और कॉमर्शियल सिलेंडरों की राशनिंग के मुद्दे पर शून्यकाल के दौरान कांग्रेस ने हंगामा किया। सरकार के इस मुद्दे पर जवाब नहीं देने के बाद कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया।

शून्यकाल में कांग्रेस विधायक अमित चाचाण ने यह मामला उठाते हुए कहा कि सरकार ने संकट के समय गैस की कीमतें बढ़ाकर जनता पर डबल बोझ डाला है। सरकार को सब्सिडी देकर जनता को राहत देनी चाहिए, सरकार ने जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया है।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार की तरफ से सदन में गैस की कीमतें बढ़ाने से उपजे हालात पर जवाब दिलाने की मांग की। जूली ने कहा कि सरकार को बढ़ी हुई गैस सिलेंडर की कीमतों और कॉमर्शियल सिलेंडर नहीं देने से उपजे हालात पर सदन में बयान देना चाहिए। सरकार जवाब नहीं दे रही है, इसलिए हम सदन से वॉकआउट कर रहे हैं।

प्रश्नकाल में गोदारा-जूली में नोकझोंक

इससे पहले प्रश्नकाल के दौरान बढ़ी हुई गैस कीमतों के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और खाद्य मंत्री सुमित गोदारा के बीच बहस हो गई। जूली ने पूछा- ​कल ही रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कॉमर्शियल सिलेंडरों पर अघोषित रोक लगा दी है। क्या सरकार अपनी तरफ से सब्सिडी देकर जनता को राहत देगी? खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने ने कहा- नेता प्रतिपक्ष विद्वान हैं। आपको पता होगा कि गैस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ी हैं।

खाद्य मंत्री बोले- गैस की किल्लत नहीं होने देंगे

जूली ने कहा- आप जनता को सब्सिडी देकर राहत देंगे क्या? खाद्य मंत्री ने कहा- हम आमजन को गैस की किल्लत नहीं होने देंगे चाहे कुछ भी करना पड़े।

जूली ने कहा- कीमतें बढ़ गईं, लेकिन सरकार क्या कर रही है? जब हमने 500 में सिलेंडर दिया था, तब 800 रुपए का सिलेंडर था। अब जब 600 रुपए सिलेंडर का रेट है तो आप सस्ता नहीं दे सकते क्या।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: