श्री जैन गर्ल्स कॉलेज में रासेयो स्वयंसेविकाओं ने श्रमदान कर गांधीजी शास्त्रीजी को श्रद्धासुमन अर्पित किया।
श्री जैन गर्ल्स कॉलेज में रासेयो स्वयंसेविकाओं ने श्रमदान कर गांधीजी शास्त्रीजी को श्रद्धासुमन अर्पित किया।
बीकानेर। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर आज कॉलेज में एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई।प्राचार्य डॉ संध्या सक्सेना ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको भावांजलि अर्पित की।
उन्होंने अपने उद्बोधन में स्वयंसेविकाओं को दोनों महापुरुषों के जीवन से जुड़े कुछ प्रसंग बताए और उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को राष्ट्र को समर्पित करने का संदेश दिया।
डॉ धनपत जैन ने सेवा को परम धर्म बताते हुए स्वावलम्बन और निस्वार्थ सेवाभाव को अपनाने की बात कही।
संकाय सदस्य डॉ नवेंदु खत्री ने महात्मा गांधी के आर्थिक सिद्धांतों पर चर्चा करते हुए कहा कि आज भी उनके विचार उतने ही प्रासंगिक है।
डॉ पंकज दाधीच ने आज के समय में इन महापुरुषों के विचारों को तकनीक से जोड़कर रोजगारयुक्त जीवन पर बल देने का विचार प्रस्तुत किया।
स्वयंसेविकाओं प्रियंका, सृष्टि सहित स्वयंसेविकाओं ने भी इनके जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में बताया।
रासेयो प्रभारी विशाल सोलंकी ने दोनों महानायकों के राष्ट्रीय आंदोलन में उनके योगदान को रेखांकित कर देश की आजादी में उनकी भूमिका पर चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा बनाए गए पोस्टर की एक प्रदर्शनी लगाई गई और पोस्टर प्रतियोगिता में विजेता कोमल,निरमा और मनस्वी को प्राचार्य और निर्णायकों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
डॉ प्रीति मोहता एवं छात्राएं एकता और जूही पोस्टर प्रतियोगिता के निर्णायक रहे।रासेयो लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के बाद संकाय सदस्यों और स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर में साफ-सफाई कर जीवन में स्वच्छता अपनाने का संदेश देकर गाँधी जी और शास्त्री जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी।
रासेयो प्रभारी डॉ पल्लवी चौहान ने आज के कार्यक्रम में उपस्थित होने और स्वच्छता संकल्प में भाग लेने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ