ऑनलाइन शादी के कार्ड से साइबर अटैक का खतर, एपीके फाइल और लिंक खोलते ही मोबाइल का डेटा चोरी, खाते से रकम साफ; एडवाइजरी जारी
ऑनलाइन शादी के कार्ड से साइबर अटैक का खतर, एपीके फाइल और लिंक खोलते ही मोबाइल का डेटा चोरी, खाते से रकम साफ; एडवाइजरी जारी
जयपुर। जयपुर सहित पूरे प्रदेश में वेडिंग सीजन के बीच साइबर अपराधियों ने ठगी का नया तरीका अपनाते हुए लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। अब व्हाट्सएप पर डिजिटल शादी के निमंत्रण कार्ड के नाम पर खतरनाक लिंक और APK फाइल भेजी जा रही हैं। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।
एडीजी साइबर क्राइम वी.के. सिंह के निर्देश पर जारी इस चेतावनी में डीआईजी साइबर क्राइम शांतनु कुमार सिंह ने बताया कि इन लिंक को खोलते ही मोबाइल का डेटा चोरी हो सकता है और बैंक खाते से रकम भी निकाली जा सकती है, इसलिए अनजान फाइलों और लिंक से दूर रहने की सलाह दी गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ