गुरू पूर्णिमा पर विद्यार्थियों ने पौधरोपण कर ली पर्यावरण सरंक्षण की शपथ
खुलासा न्यूज,बीकानेर। आज गुरू पूर्णिमा के अवसर पर शहर में अनेकानेक आयोजन हुए। इसी कड़ी में आज सादुलगंज स्थित संस्कार किडस हाउस और संस्कार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा राजकीय डूंगर महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत डूंगर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र पुरोहित और स्कूल के स्टॉफ ने की। इस दौरान सभी ने 5वीं और 8वीं के विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में उत्साह के साथ छायादार और फलदार पोधे लगाए। इस दौरान प्राचार्य पुरोहित ने बच्चों के इस प्रयास की सराहन की ओर उन्हें पौधों की नियमित देखभाल करने की पे्ररणा दी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ ली।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ