Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

वन विभाग द्वारा सरकार के निर्देश पर तोडफ़ोड कर रहे प्रशासन के खिलाफ 22 जुलाई को पूगल एसडीएम कार्यालय का घेराव किया जायेगा

1 week ago
वन विभाग द्वारा सरकार के निर्देश पर तोडफ़ोड कर रहे प्रशासन के खिलाफ 22 जुलाई को पूगल एसडीएम कार्यालय का घेराव किया जायेगा

 

वन विभाग द्वारा सरकार के निर्देश पर तोडफ़ोड कर रहे प्रशासन के खिलाफ 22 जुलाई को पूगल एसडीएम कार्यालय का घेराव किया जायेगा
बीकानेर। आज गंगाजली के 66 आरडी पर एक मीटिंग का आयोजन किया गया यहां दो-तीन दिन पहले रोड के ऊपर स्थित दुकानों को वन विभाग के द्वारा तोड़ा गया भारी पुलिस तैनात की गई और जो वन विभाग में दुकान नहीं थी उनको भी तोड़ा गया गरीबों के घर भी तोड़े गए यह कहा की सारी जमीन वन विभाग की है और सुनने में आया है कि 6 बीडी, सामरदां गांव, 9 केजेडी, माधोडिग्गी, 18 केजेडी, ककराला गांव के 17 की पुली, डंडी में हनुमान जी के मंदिर के पास, 20 बीडी, 24 बीडी, 2 केडब्लुएम, 2 पीबी, 5 पीबी, 6 पीबी, 465 मंडी सहित आनेकों गांव में वन विभाग की जमीन बता कर घरों में नोटिस दिए गए हैं जिससे पूगल, खाजूवाला और छत्तरगढ़ तहसील के गांवों में जनता में भयंकर आक्रोश है लोग भय के  मारे घर खाली कर रहे हैं इस सारी स्थिति को देखते हुए 66आरडी पर एक मीटिंग का आयोजन किया गया इस मीटिंग में निर्णय लिया गया कि राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन वन विभाग के माध्यम से जो गांव में तोडफ़ोड़ करवा रहे हैं मकान खाली करवाने के निर्देश दिए नोटिस दिए इसके विरुद्ध में 22 तारीख को पूगल एसडीएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा तथा जिसमें मांग की जाएगी की अवैध निर्माण के नाम पर गांव में मकान,दुकान,मस्जिद मंदिर तोडऩे की कार्रवाई पर तुरंत रोक लगाई जाए दूसरी मांग होगी कि जहां मकान तोड़े जा रहे हैं उसके पड़ोस में जहां राज रकबा है उसमें आबादी भूमि काटकर पहले सभी को बसाया जाए वहां पट्टे दिए जाएं उसके बाद उनके मकान तोड़े जाएं उनका काम से कम 1 साल भर का समय दिया जाए दूसरा जो गलत तरीके से जो वन विभाग में नहीं है वह मकान तोड़े उसके ऊपर आप क्या कार्रवाई करोगे वह भी बताया जाए? पिछले 20 जून को बंद का काम में मस्जिद में मजार पहलवान के बारे में तोड़े जाने के बाद 1 जुलाई को विशाल प्रदर्शन किया था बीकानेर में जिसमें करीब 20000 लोग आए थे लेकिन 50 किलोमीटर के नाम पर सीमा दिखाकर केंद्र सरकार व स्टेट सरकार के द्वारा अंधा धुंध इस अकाल के समय में जहां पानी की किल्लत है रोटी रोजी का संकट है और वहां यह मकान तोडक़र के जो लोगों में भय व्याप्त किया है इन सब के विरुद्ध में 22 जुलाई को मेघवाल ने कहा है कि यदि राज्य सरकार की तोडफ़ोड़ की कार्रवाई बंद नहीं करेगी और सीमा के नाम सुरक्षा के नाम लोगों को डराने की कार्रवाई को बंद नहीं करेगी तो हम आंदोलन और तेज करेंगे पूगल एसडीएम कार्यालय घेराव करने के बाद उसी दिन आंदोलन की घोषणा करेंगे और जरूरत पड़ी तो खाजूवाला में एक दिन का एसडीएम ऑफिस का घेराव और उसके बाद छतरगढ़ एसडीएम कार्यलय का घेराव करेंगे लेकिन इस बार पूगल का जो घेराव है वह बीच की जगह है उसमें बहुत बड़ा आंदोलन होगा भारी संख्या में लोग पूरे विधानसभा से यहां पहुंचेंगे और राज्य सरकार जो तानाशाह पूर्ण रवया अपना कर किसानों के साथ जो गलत व्यवहार करके मकान तोड़ रही है यह किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे मकान में पट्टियों को तोड़ रही है गाटर उठाकर ले जा रहे हैं सामान चोरी करके ले जा रहे हैं ज्ञात हुआ है कि पहलवान के बैरा में जो मजार थी वहां से वाटर कूलर लेकर गये हैं और अभी जो मकान तोड़ रहे हैं उसका भी सामान सरकार उठा कर ले जा रही है इनका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए गांधीवादी तरीके से 22 जुलाई को पूगल एसडीएम कार्यालय का घेराव करेंगे सभी से अपील है कि आप इस प्रदर्शन में सत्याग्रह में धरने में पहुंच करके इस धरने को सफल बनावे यह धारणा कांग्रेस पार्टी ब्लॉक खाजूवाला और छतरगढ़ व सामाजिक संगठनों की तरफ से आयोजन किया जाएगा सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि अपने-अपने पंचायत से भारी संख्या में लोग लेकर के इस धरने में पहुंचे और सरकार को मुंहतोड़ जवाब देना है मुझे पूर्ण भरोसा है कि आपने जिस तरह से बीकानेर में 20000 की संख्या एकत्रित करके सरकार का मुकाबला किया था उसी प्रकार पूगल में भी भारी संख्या में पहुंच करके इस आंदोलन को सफल बनाएं 22 तारीख को सुबह 11:00 बजे पूगल पहुंचे अंबेडकर भवन पूगल से 11:00 बजे पैदल यात्रा रवाना होगी और एसडीएम कार्यालय जाकर घेराव करेंगे और वहां विशाल सभा का आयोजन रखा गया है धन्यवाद
इस दौरान हाजी नजरू खां, सरपंच नाजु खां, मोहम्मद सरपंच डंडी, पीसीसी सदस्य अब्दुल्ला, शोकत सरपंच, साम्मु खां, महमुद खां, असकर दईया, चेतराम भाम्भु, शिव कासनिया, शकील खां सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: