Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

एनएसएस शिविर के पंचम दिवस खेल गतिविधियों, पुलिस प्रशासन से संवाद एवं प्रेरक व्याख्यान का आयोजन

1 month ago
एनएसएस शिविर के पंचम दिवस खेल गतिविधियों, पुलिस प्रशासन से संवाद एवं प्रेरक व्याख्यान का आयोजन

एनएसएस शिविर के पंचम दिवस खेल गतिविधियों, पुलिस प्रशासन से संवाद एवं प्रेरक व्याख्यान का आयोजन

बीकानेर। आरएनबी ग्लोबल विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के सौजन्य से आयोजित सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर के पंचम दिवस विविध शैक्षणिक, शारीरिक एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया गया। दिनभर के कार्यक्रमों में अनुशासन, सुरक्षा, व्यक्तित्व विकास एवं जीवन मूल्यों पर विशेष ध्यान दिया गया।

दिन के प्रथम सत्र में एनएसएस स्वयंसेवकों के लिए खेल-कूद एवं शारीरिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इस सत्र का उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक स्फूर्ति, टीम भावना तथा मानसिक संतुलन विकसित करना रहा।

इसके पश्चात दूसरे सत्र में एनएसएस स्वयंसेवकों का जामसर थाना परिसर भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी सीआई श्री रवि कुमार एवं उनके सहयोगी स्टाफ ने विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने सड़क सुरक्षा, बेहतर पुलिसिंग एवं आदर्श समाज की संकल्पना पर विस्तृत जानकारी दी। विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन, दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट की अनिवार्यता के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही समाज में बढ़ती बुराइयों, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, महिला सुरक्षा ऐप तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता पर भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

थाना भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को पुलिस थाने के विभिन्न घटकों जैसे बैरक, मालखाना, रिकॉर्ड कक्ष, नियंत्रण कक्ष सहित दैनिक प्रशासनिक कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया, जिससे विद्यार्थियों को पुलिस प्रशासन की जमीनी कार्यशैली को समझने का अवसर मिला।

दोपहर के भोजन उपरांत तृतीय सत्र में श्रीमती पिंकी शर्मा, प्राचार्य, राजकीय फोर्ट विद्यालय, बीकानेर के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल फोन के सकारात्मक उपयोग, इसके जीवन पर पड़ने वाले प्रभावों तथा डिजिटल संतुलन के महत्व पर जानकारी दी। अपने प्रेरणादायक जीवन अनुभव साझा करते हुए उन्होंने सामाजिक गतिविधियों से लेकर प्राचार्य पद तक की अपनी यात्रा का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि छोटे-छोटे प्रयास, स्पष्ट लक्ष्य निर्धारण एवं निरंतर परिश्रम से साधारण व्यक्ति भी असाधारण उपलब्धियाँ प्राप्त कर सकता है। उन्होंने यह भी साझा किया कि इन्हीं प्रयासों के परिणामस्वरूप उनका चयन सार्क राष्ट्रीय मंच पर शीर्ष 51 प्रतिभागियों में हुआ, जहाँ उन्हें सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का समुचित प्रबंधन एवं व्यवस्था डॉ. आर. के. सोनी द्वारा किया गया, जबकि मंच संचालन डॉ. टी. एस. राजपुरोहित ने किया। कार्यक्रम के अंत में एनएसएस समन्वयक डॉ. बी. एस. राठौड़ द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: