Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

व्यापारी से ऑनलाइन ठगी, फर्जी पेमेंट दिखाकर व्यापारी से 34 हजार का सामान लेकर फरार

rk
1 month ago
व्यापारी से ऑनलाइन ठगी, फर्जी पेमेंट दिखाकर व्यापारी से 34 हजार का सामान लेकर फरार

व्यापारी से ऑनलाइन ठगी, फर्जी पेमेंट दिखाकर व्यापारी से 34 हजार का सामान लेकर फरार

खुलासा ऑनलाइन।  नोखा कस्बे के मरोठी चौक में गुरुवार को ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है, जहां दो युवकों ने फर्जी पेमेंट का सहारा लेकर एक व्यापारी को चूना लगा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जीवराज फलोदिया की परचून की दुकान पर बाइक सवार दो युवक पहुंचे। उन्होंने दुकान से परचून का सामान खरीदा और उसे एक कट्टे में पैक करवा लिया।

इसके बाद आरोपियों ने अपने मोबाइल से करीब 34 हजार रुपए का ऑनलाइन भुगतान करने का फर्जी मैसेज व्यापारी को दिखाया। मैसेज पर भरोसा कर व्यापारी ने सामान उन्हें दे दिया, जिसके बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। घटना के बाद व्यापारी को ठगी का एहसास हुआ। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है, जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस ने व्यापारियों से अपील की है कि किसी भी ऑनलाइन पेमेंट को स्वीकार करने से पहले अपने खाते में राशि आने की पुष्टि जरूर करें, ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: